फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress mayor candidate Jasbir Singh Bunty under house arrest from 36 hours

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: 36 घंटे से जसबीर बंटी हाउस अरेस्ट, बाहर डटे रहे कांग्रेस-आप कार्यकर्ता, पुलिस भी तैनात

Wed, 17 Jan 2024 10:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Jan 2024 10:53 PM IST
सार

चंडीगढ़ मेयर का चुनाव आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन और भाजपा की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। वहीं राजनीतिक गलियारों में गहमा गहमी जारी है। पिछले दो दिनों से सबसे अधिक चर्चा कांग्रेस पार्षद जसबीर सिंह बंटी की है। बंटी मेयर पद के उम्मीदवार भी हैं। वह पिछले 36 घंटे से अपने घर में 'कैद' हैं। 

विज्ञापन
Congress mayor candidate Jasbir Singh Bunty under house arrest from 36 hours
सेक्टर-42 स्थित अटावा में पार्षद जसबीर बंटी के घर के बाहर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को भारी हंगामे के बाद से कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी हाउस अरेस्ट हैं। अटावा स्थित उनके घर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। बुधवार को पूरे दिन उन्हें न बाहर आने दिया गया, न लोगों से मिलने दिया गया। कांग्रेस की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के बाद पुलिस ने नरमी दिखाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और एचएस लक्की को मिलने दिया। 36 घंटे से कांग्रेस और आप के कार्यकर्ता बंटी के घर के बाहर डटे हैं।

विज्ञापन


हंगामे के बाद जसबीर सिंह बंटी को पुलिस अपनी गाड़ी में रात करीब आठ बजे अटावा स्थित उनके घर छोड़ आई थी और घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जसबीर बंटी ने आरोप लगाया कि पहले पुलिस ने कहा था कि एक बार घर पहुंचने के बाद वह कहीं भी जा सकते हैं लेकिन उन्हें हाउस अरेस्ट में रखा गया। न कहीं नहीं जाने दिया गया और न ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को घर में आने दिया गया। पूरी रात यह विवाद चलता रहा। 

विज्ञापन

Congress mayor candidate Jasbir Singh Bunty under house arrest from 36 hours
जसबीर बंटी के घर पर पवन बंसल और एचएस लक्की ने की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और सुभाष चावला को भी बंटी के घर के बाहर से लौटना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस ने भी अपने कार्यकर्ता बंटी के घर के बाहर खड़े कर दिए। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना व उनकी टीम पूरी रात बंटी के घर के बाहर तैनात रही। आप के भी कुछ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुबह काफी संख्या में दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। पूरे दिन सभी कार्यकर्ता व नेता बंटी के घर के बार कुर्सी लगाकर बैठे रहे। इस मौके पर पुलिस भी तैनात रही। सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं पंजाब आम आदमी पार्टी के भी कई नेता बंटी के घर के बाहर डेरा जमाए रहे।

हाईकोर्ट में केस के बाद पुलिस ने दिखाई नरमी

कांग्रेस ने बंटी के हाउस अरेस्ट को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में देर रात याचिका दायर कर दिया। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस नरम हुई और बुधवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की को बंटी से मिलने दिया गया। वे दोनों घर के अंदर गए और जसबीर बंटी से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने अंदर से कुछ तस्वीरें भी सार्वजनिक कीं।

बाहर आकर पवन बंसल ने कहा कि भाजपा की सभी कोशिशें को गठबंधन नाकाम करेगी और तीनों सीटों को जीतेगी। एचएस लक्की ने कहा कि जसबीर सिंह बंटी उनके पुराने नेता हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर सभी चिंतित हैं, इसलिए कार्यकर्ता उनके घर के बाहर पहुंचे हैं। कहा कि भाजपा किसी तरह चुनाव जीतना चाहती है, इसलिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed