फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leaders protest against Punjab CM Bhagwant Mann at his official residence in Chandigarh   

चंडीगढ़: पंजाब सीएम आवास पर धरना देने पर राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा समेत 70 के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 09 Jun 2022 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 01:15 PM IST
सार

कांग्रेसियों का कहना है कि सतर्कता विभाग द्वारा पंजाब के पूर्व वन मंत्री की गिरफ्तारी के मुद्दे पर उनकी बैठक तय होने के बावजूद मुख्यमंत्री आज उनसे नहीं मिले।

विज्ञापन
Congress leaders protest against Punjab CM Bhagwant Mann at his official residence in Chandigarh   
सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करते पंजाब कांग्रेस के नेता। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब मुख्यमंत्री के आवास पर धरना देने पर चंडीगढ़ पुलिस ने गुरुवार को पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वंड़िग और विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत 70 कांग्रेसियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मुकदमों को लेकर पंजाब कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मना करने पर कांग्रेस नेता उनके आवास पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी कुलदीप चहल और राजा वड़िंग के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हंगामा करने वाले सभी कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि पूर्व मंत्री धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां को भ्रष्टाचार के मामलों में फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस सिलसिले में मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने आए थे। मुख्यमंत्री की ओर से 10 बजे का समय भी दिया गया था लेकिन जब उनके आवास पर पहुंचे तो उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने पंजाब मुख्यमंत्री आवास पर तैनात डीएसपी स्वर्णजीत सिंह की शिकायत पर कांग्रेस के 36 विधायकों व पूर्व विधायकों और 34 अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 341 और 353 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगता है कांग्रेसी पंजाब को लूटने वालों के साथ है
सीएम भगवंत मान ने कहा कि मुझे बड़ा दुख है कि बिना समय लिए बचे-खुचे कांग्रेसी नेता मिलने आ गए। वे रिश्वत मामले में गिरफ्तार नेता की पैरवी करने आए थे। लगता है कांग्रेसी पंजाब को लूटने वालों के साथ हैं। इसका सीधा मतलब है कि रिश्वतखोरी पर कांग्रेस नेताओं का हक है।


आप ने की कांग्रेस की निंदा
आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री आवास के भीतर कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदर्शन करने को शर्मनाक बताया है और इस घटना के लिए कांग्रेस की निंदा की है। आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास के भीतर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। कानून का उल्लंघन किया है। कांग्रेस नेता जिस तरह भ्रष्टाचार के आरोपी व्यक्ति का समर्थन कर रहे हैं, वह 100 चूहे खाकर बिल्ली चली हज पर जैसा है। दरअसल, कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी से डरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed