फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leaders protest against drugs in Faridkot of Punjab

Punjab News: फरीदकोट में कांग्रेस नेता गरजे, राजा वड़िंग बोले- सरकार की लापरवाही से नशा घर-घर पहुंचा

Thu, 12 Oct 2023 08:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Oct 2023 08:25 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस ने नशे समेत तमाम मुद्दों पर आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। गुरुवार को फरीदकोट में पार्टी ने बड़ा रोष प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और नशे समेत तमाम मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरा।

विज्ञापन
Congress leaders protest against drugs in Faridkot of Punjab
फरीदकोट में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फरीदकोट में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में नशे समेत अन्य मुद्दों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ विशाल रोष धरना दिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में 15 साल पहले चिट्टे के नशे का दौर शुरू हुआ था और वर्तमान सरकार की लापरवाही के कारण अब यह घर-घर पहुंच चुका है। राज्य सरकार नशा रोकने में विफल साबित हो चुकी है और मूकदर्शक बनी है। कांग्रेस पार्टी जल्द ही नशे के कारण मरने वाले व्यक्तियों के परिवारों को साथ लेकर राज्य भर में यात्रा निकालेगी और नशा खत्म करने के लिए लोगों को एकजुट करेगी। उन्होंने एसवाईएल मुद्दे पर भी आम आदमी पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


धरने को पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीनियर नेता भारत भूषण आशु, विधायक प्रगट सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों, पूर्व मंत्री सुख सरकारिया, जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह बब्बू बराड़, पूर्व जिलाध्यक्ष अजयपाल संधू ने संबोधित किया। इस दौरान फरीदकोट जिले के गांव ढिलवां खुर्द में नशा तस्करों के हाथों मारे गए नौजवान के परिवार को कांग्रेस कमेटी ने आर्थिक मदद भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजवा ने एक बार फिर विधायकों के संपर्क में होने का किया दावा

धरने के दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के 32 विधायकों के कांग्रेस के साथ संपर्क में होने का दावा किया। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने सीएम मान की बहस की चुनौती को भी स्वीकार किया और कहा कि बहस के लिए समय व स्थान तय करेंगे। वहीं, पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि उन्होंने अपने 111 दिन के कार्यकाल में 111 लोक भलाई योजनाएं शुरू की थी। इन्हें सरकार बनते ही भगवंत मान ने बंद करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed