फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leaders create ruckus in Kapurthala Municipal Corporation

कपूरथला: कांग्रेसियों का हंगामा, निगम कमिश्नर का किया घेराव, नजरअंदाज करने का लगाया आरोप

Sun, 17 Sep 2023 03:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Sep 2023 03:02 PM IST
सार

कांग्रेस शहरी प्रधान दीपक सलवान ने कहा कि निगम प्रशासन मेयर और हाउस के पार्षदों को नजरअंदाज कर रहा है। वहीं कांग्रेस के कार्यकाल में स्थापित हुए वाटर पंपों को भी शुरू न कर अन्य कई विकास कार्य को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे शहर की जनता को पीने के पानी तक की सुविधा नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन
Congress leaders create ruckus in Kapurthala Municipal Corporation
प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कपूरथला में नगर निगम कमिश्नर की स्वच्छ भारत मुहिम के तहत रविवार सुबह निकाली जाने वाली कार रैली से पहले कांग्रेसी मेयर व पार्षदों ने हंगामा कर दिया। इनका आरोप था कि निगम में कार रैली व हाउस में कांग्रेस पार्षदों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके रोष में कांग्रेसी मेयर और पार्षदों ने निगम कमिश्नर का घेराव किया। 

विज्ञापन


कांग्रेसियों ने लगभग ढाई घंटे कमिश्नर के दफ्तर के बाहर बैठ प्रदर्शन किया। धरने और कांग्रेसियों के विरोध को देखते हुए निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने अपनी गलती का एहसास किया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। स्वच्छ भारत मुहिम के तहत रविवार को कपूरथला नगर निगम ने शालीमार बाग से डीसी चौंक तक एक कार रैली का आयोजन सुबह नौ बजे प्रस्तावित किया था लेकिन निगम की मेयर, कांग्रेसी पार्षदों और अन्य नेताओं ने पार्षदों को निमत्रंण न देने और अन्य विकास के मुद्दों को लेकर विरोध जताते हुए निगम कमिश्नर के दफ्तर का घेराव कर जमकर हंगामा किया और प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


कांग्रेस शहरी प्रधान दीपक सलवान ने कहा कि निगम प्रशासन मेयर और हाउस के पार्षदों को नजरअंदाज कर रहा है। वहीं कांग्रेस के कार्यकाल में स्थापित हुए वाटर पंपों को भी शुरू न कर अन्य कई विकास कार्य को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे शहर की जनता को पीने के पानी तक की सुविधा नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि स्वच्छ भारत मुहिम के दौरान निकाली जाने वाली कार रैली के संबंध में मेयर और पार्षदों कोई निमंत्रण भी नहीं दिया गया। वहीं दूसरी तरफ निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर लगभग ढाई घंटे चले प्रदर्शन के बाद निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने अपनी गलती का एहसास किया और निमंत्रण न पहुंचने के मामले को कम्युनिकेशन गैप बताया। वहीं निगम कमिश्नर ने शहर के वाटर पंपों को सवा महीने में सुचारू रूप से चलाई जाने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed