फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   miss world 2017: congress leader shashi tharoor tweet on manushi chhillar

मानुषी छिल्लर पर शशि थरूर बोले कुछ ऐसा कि दिग्गज भड़के, 'शर्मनाक बयान'

Tue, 21 Nov 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 21 Nov 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
miss world 2017: congress leader shashi tharoor tweet on manushi chhillar
मानुषी छिल्लर पर शशि थरूर बोले
मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर पर शशि थरूर ने ट्वीट करके ऐसी टिप्पणी कर दी कि देश की दिग्गज हस्तियां भड़क गईं और बयान को शर्मनाक बताया। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने थरूर को टिप्पणी पर आड़े हाथों लिया है। जैन ने कहा है कि बेटी, राष्ट्र और बहादुर कौम के स्वाभिमान पर सवाल उठाने वाले शशि थरूर विकृत मानसिकता के व्यक्ति हैं। ऐसे नेताओं की बदौलत ही आज कांग्रेस सिकुड़ रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनकी टिप्पणी के लिए खुद माफी मांगनी चाहिए। हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर ने वैश्विक मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले से जोड़ते हुए मानुषी को लेकर टिप्पणी की थी। जैन ने कहा कि एक व्यक्ति जो अपनी पत्नी की हत्या एवं सबूत मिटाने के मामले में संदिग्ध भूमिका में हो, उससे महिलाओं के सम्मान की उम्मीद करना बेमानी है।
विज्ञापन


थरूर ने बेटियों के स्वाभिमान, राष्ट्र के गौरव और बहादुर कौम छिल्लर पर सवाल उठाकर अपनी घटिया सोच का उदाहरण दिया है। जिस राजनीतिक दल की अध्यक्ष खुद महिला हैं, उसके नेता महिला का ही सम्मान नहीं करते। आज हरियाणा की बेटियां विभिन्न वैश्विक मंचों पर कामयाबी के झंडे गाड़कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान बेटियों में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभा रहा है। कांग्रेस सांसद का बयान शर्मनाक और महिला विरोधी सोच को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा बोले- बयान बेहद शर्मनाक

miss world 2017: congress leader shashi tharoor tweet on manushi chhillar
Bhupinder singh hooda
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर पर शशि थरूर के ट्वीट पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गज कांग्रेसी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। ऐसी होनहार बेटी को लेकर ऐसा ट्वीट बेहद शर्मनाक बयान है। शशि थरूर को इसके लिए सावर्जनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

अनुपम खेर ने ट्वीट कर करारा जवाब दिया
अनुपम खेर ने थरूर को जवाब देते हुए ट्वीट किया ‘आपका स्तर इतना क्यों गिर गया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, चिल्लर और छिल्लर में अंतर होता है। सियासी निशाना साधना हो तो कुछ भी। कृपया उस लड़की का मजाक न बनाएं, उसने हमें सम्मान दिलाया है।

मानुषी छिल्लर के विश्व सुंदरी बनने पर केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का ट्वीट उनकी मानसिकता को दर्शता है। उन्हें अपनी सोच बदलनी चाहिए।  
- हवा सिंह सांगवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति

थरूर ने ट्वीट कर छिल्लर पर की थी टिप्पणी

miss world 2017: congress leader shashi tharoor tweet on manushi chhillar
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : getty images
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन का आरोप है कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मानुषी छिल्लर के सरनेम का मजाक उड़ाया है। छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने के बाद थरूर ने ट्वीट कर अपने मन की बात कही, जिससे वह निशाने पर आ गए।

थरूर ने लिखा कि हमारी मुद्रा को डिमोनिटाइज करके क्या गलती कर दी, बीजेपी को इस बात को समझना होगा कि भारतीय मुद्रा दुनिया में हावी है। देखो हमारा चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गया। हालांकि, थरूर ने छिल्लर की स्पेलिंग सही लिखी है, लेकिन उनका भाव आपत्तिजनक है। इसी पर वह घिर गए हैं। थरूर के ट्वीट करते ही उनकी आलोचना होने लगी।

विवादित ट्वीट, निंदा के बाद थरूर ने मांगी माफी  
उधर, विवाद बढ़ता देख शशि थरूर ने माफी मांग ली है। एक और ट्वीट कर थरूर ने कहा- ‘इस मजाकिए अंदाज में किए गए ट्वीट से जिन लोगों को ठेस पहुंची है, उनसे माफी मांगता हूं। मेरा मकसद उस युवा लड़की को ठेस पहुंचाना नहीं था।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed