{"_id":"61efc4714369b32b4e25286f","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-to-visit-punjab-on-january-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा चुनाव: 27 जनवरी को पंजाब दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, जालंधर में वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव: 27 जनवरी को पंजाब दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, जालंधर में वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित
Tue, 25 Jan 2022 03:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Jan 2022 03:05 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी, चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब का दौरा करेंगे। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने यह जानकारी दी। सिद्धू ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर में माथा टेकेंगे और 117 उम्मीदवारों के साथ भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल का दौरा करेंगे। वे सुबह आठ बजे दिल्ली अमृतसर स्पेशल फ्लाइट से एयरपोर्ट आएंगे। वहां से वाया रोड वे श्री हरमंदिर साहिब जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद वे सभी 117 उम्मीदवारों के साथ दुर्ग्याणा मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल का दौरा करेंगे। दोपहर में वे वाया रोड जालंधर पहुंचेंगे जहां राहुल गांधी एक वर्चुअल रैली करेंगे। शाम को वे जालंधर से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और स्पेशल फ्लाइट के जरिए दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन