फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Rahul Gandhi said Farmers are India's strength

राहुल गांधी ने साझा किया वीडियो: कहा- किसान हैं भारत की ताकत, अगर इनकी बातें सुनें तो हल हो सकतीं कई समस्याएं

Sun, 16 Jul 2023 03:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Jul 2023 03:33 PM IST
सार

कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा है कि भारत को एकजुट करने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। उनका उगाया हुआ अनाज देश की हर थाली का हिस्सा है लेकिन उनकी 'तपस्या' को सही फल और सम्मान नहीं मिलता है।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi said Farmers are India's strength
किसान से बातचीत करते राहुल गांधी। - फोटो : Twitter: @RahulGandhi

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि किसान भारत की ताकत हैं और देश की कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है अगर हम उनकी बात सुनें और उनके नजरिये को समझें। राहुल गांधी ने ट्विटर पर 59 सेकेंड का वीडियो भी साझा किया है। राहुल गांधी आठ जुलाई को हरियाणा के सोनीपत जिले के मदीना गांव का अचानक दौरा किया था। यहां उन्होंने खेतों में हल चलाया था और बाद में किसानों के साथ रोटी भी खाई थी। गांधी ने सोनीपत के किसानों और उनके परिवारों के साथ अपनी हालिया बातचीत का एक वीडियो भी साझा किया है। ट्विटर पर राहुल गांधी ने लिखा कि धान की रोपाई, मंजी पर रोटी - किसान हैं भारत की ताकत।  

विज्ञापन


राहुल गांधी ने आगे लिखा कि हरियाणा के सोनीपत में मेरी मुलाकात दो किसान भाइयों संजय मलिक और तसबीर कुमार से हुई। वो बचपन के जिगरी दोस्त हैं, जो कई सालों से एक साथ किसानी कर रहे हैं। उनके साथ मिल कर खेतों में हाथ बटाया, धान बोया, ट्रैक्टर चलाया और दिल खोल कर कई बातें हुईं।
विज्ञापन


गांव की महिला किसानों ने अपने परिवार की तरह प्यार और सम्मान दिया और घर की बनी रोटियां खिलाईं। सच्चे और समझदार हैं भारत के किसान - अपनी मेहनत भी जानते हैं, अपने अधिकार भी पहचानते हैं। जरूरत आने पर काले कानूनों के खिलाफ डट जाते हैं तो साथ में MSP और बीमा की सही मांग भी उठाते हैं। अगर हम उन्हें सुने, उनकी बात समझें तो देश की कई समस्याएं भी सुलझ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने यूट्यूब का एक लिंक भी साझा किया। जहां पर उनकी किसानों के साथ विस्तृत बातचीत का वीडियो अपलोड किया गया है।  उधर, कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा है कि भारत को एकजुट करने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। उनका उगाया हुआ अनाज देश की हर थाली का हिस्सा है लेकिन उनकी 'तपस्या' को सही फल और सम्मान नहीं मिलता है।


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed