फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Pawan Bansal press conference in chandigarh

Chandigarh: भाजपा पर भड़के कांग्रेस नेता पवन बंसल, कहा-पार्टी का खाता फ्रीज करना लोकतंत्र के खिलाफ

Fri, 22 Mar 2024 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 01:39 PM IST
सार

पूर्व मंत्री पवन बंसल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की टूल बन गई है। लोगों में बीजेपी के खिलाफ काफी नाराजगी है। चंदा देने के लिए लोगों के फोन आ रहे हैं। हम सभी पार्टी के पदाधिकारी केंद्रीय समिति का इंतजार में है कि वहां से क्या निर्देश आता है। 

विज्ञापन
Congress leader Pawan Bansal press conference in chandigarh
पत्रकारों से बात करते पूर्व मंत्री पवन बंसल। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री पवन बंसल ने भाजपा पर निशाना साधा। सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की के साथ प्रेस वार्ता में बंसल ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। 
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को आयकर से छूट होती है। इस समय चुनाव का वक्त है। ऐसे में कांग्रेस का खाता फ्रीज करना लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव और जोरदार तरीके से लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की टूल बन गई है। लोगों में बीजेपी के खिलाफ काफी नाराजगी है। चंदा देने के लिए लोगों के फोन आ रहे हैं। हम सभी पार्टी के पदाधिकारी केंद्रीय समिति का इंतजार में है कि वहां से क्या निर्देश आता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार खुद से खर्च कर लेंगे। जरूरत पड़ी तो गुल्लक लगाकर चंदा मांगेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओ में और जनता में काफी उत्साह है। कांग्रेस का कहना है कि पार्टी आम आदमी पार्टी के साथ है। केजरीवाल की गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी बांड के बारे में बंसल ने कहा कि भाजपा को 56 प्रतिशत राशि मिली है। यह बांड जबरन वसूली जैसा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस को चुनावी बांड के द्वारा राशि दी, इसका पता जब भाजपा को पता चला तो उसके बाद उस व्यक्ति की कंपनी में जाकर जबरदस्ती उसे कई गुना बांड के रूप में उगाही की गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed