भगवंत मान पर भड़के नवजोत सिद्धू: बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बोले कांग्रेस नेता-पंजाब में सड़कों पर चल रही गोलियां
नवजोत सिद्धू ने कहा कि ऐसी नीतियां बनाएं जिन्हें आप पहले दिन से ही लागू कर सकें। जब तक आप सप्लाई और रेट नहीं ठीक करेंगे तब तक अराजकता फैलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है। अमृतसर में नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब में आज की स्थिति ऐसी है कि सिनेमाघरों में लोगों की पिटाई हो रही है, सड़कों पर गोलियां चल रही हैं। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, बहुत संवेदनशील है। सरकार ने सत्ता में आने के बाद लोगों के जीवन को बदलने के वादे क्यों किए। सिद्धू ने कहा कि ऐसी नीतियां बनाएं जिन्हें आप पहले दिन से ही लागू कर सकें। जब तक आप सप्लाई और रेट नहीं ठीक करेंगे तब तक अराजकता फैलेगी।
Situation of today is such that people are being beaten up in theatres, shots are being fired on roads... Punjab is a border state, very sensitive... why did the govt make promises of changing people's lives after coming to power: Congress leader Navjot Singh Sidhu in Amritsar pic.twitter.com/3XzbU0x1Ko
— ANI (@ANI) April 8, 2022
इससे पहले गुरुवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला में प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में पिछले 30 दिनों में 25 कत्ल हो गए, वहां कोई कैसे रह सकता है। आम आदमी पार्टी की सरकार को अपने वादों के मुताबिक सबसे पहले पंजाबियों को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। अगर लोग अपने ही राज्य में सुरक्षित नहीं होंगे तो फिर यहां कैसे रह सकते हैं।
आप तो बस नौजवानों को विदेश न जाने देने का दावा करके यहीं रोजगार मुहैया कराने का ड्रामा रच कर सत्ता में आई है। नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला के गांव दौणकलां में कबड्डी खिलाड़ी धरमिंदर सिंह के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। सिद्धू ने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा।