{"_id":"5e5530d18ebc3ef3ef129f55","slug":"congress-leader-kumari-selja-meeting-with-workers-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कानून व्यवस्था तहस-नहस, रोजाना हो रहीं तीन हत्याएं, पांच दुष्कर्म, 11 अपहरण: सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कानून व्यवस्था तहस-नहस, रोजाना हो रहीं तीन हत्याएं, पांच दुष्कर्म, 11 अपहरण: सैलजा
Tue, 25 Feb 2020 08:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Feb 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
कुमारी सैलजा।
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामियों के कारण आज कानून व्यवस्था पूरी तरह से तहस-नहस हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लगातार आ रहे आंकड़े इस सरकार की नाकामियों का पर्दाफाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में रोजाना औसतन तीन हत्याएं, पांच दुष्कर्म, महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के मामले 13 से अधिक, 11 अपहरण, 67 चोरी की वारदात हो रही हैं। उन्होंने कहा महिलाओं के खिलाफ अपराध में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 2018 में महिलाओं के उत्पीड़न के 4151 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2019 में बढ़कर 4868 हो गए।
विज्ञापन
वहीं, दुष्कर्म के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी गई। 2018 में दुष्कर्म के 1534 मामले सामने आए। 2019 में यह बढ़कर 1734 हो गए। इस वर्ष दुष्कर्म के मामलों में 13.04 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हत्या के मामलों की बात करें तो 2018 में 1101 मामले दर्ज हुए थे जो 2019 में बढ़कर 1129 हो गए।
विज्ञापन
औसतन रोजाना तीन से अधिक हत्या की वारदात हो रही हैं। 2019 में हत्या के मामलों में 2.54 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग, महासचिव डॉ. अजय चौधरी, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सूरा, जगरनाथ, लाल बहादुर खोवाल, भूपेंद्र गंगवा, बाला देवी, रामनिवास राड़ा, धर्मावीर गोयल, एडवोकेट मोहित अरोड़ा, प्रवक्ता मुकेश सैनी, हरिकृष्ण, चंद्र हर्ष, अश्विनी शर्मा, अमर गुप्ता, जगबीर मलिक, राजेंद्र बंसल, शुभम वर्मा व सोनू बैनीवाल आदि मौजूद थे।