फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress in charge Devendra Yadav held a meeting with party leaders in Jalandhar

Punjab: जालंधर में देवेंद्र यादव संग कांग्रेस नेताओं की बैठक, लोकसभा चुनाव पर मंथन, इन दो चेहरों पर हुई चर्चा

Thu, 25 Jan 2024 01:10 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jan 2024 01:10 AM IST
सार

कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि पंजाब में हमारा संगठन पहले से काफी मजबूत हुआ है। मैं समझता हूं, अगर हमारा संगठन मजबूत है तो फील्ड में भी हम आगे ही रहेंगे।

विज्ञापन
Congress in charge Devendra Yadav held a meeting with party leaders in Jalandhar
कांग्रेस। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस जुट चुकी है। कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने बुधवार को जालंधर कांग्रेस भवन में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी पर भी चर्चा हुई। 

विज्ञापन


आप के साथ गठबंधन के सवाल पर देवेंद्र यादव ने कहा कि हम पंजाब के वरिष्ठ नेताओं और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक के बाद पंजाब में जो भी समीकरण होंगे, उसे हाईकमान के साथ साझा किया जाएगा। इसके बाद सभी फैसले होंगे। फिलहाल पंजाब में उनकी बैठकें जारी हैं। 
विज्ञापन


सुबह 10 बजे जालंधर के कांग्रेस भवन में बैठक शुरू हुई। इसमें जालंधर और कपूरथला जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता पहुंचे। अधिकांश नेता जालंधर से पूर्व सांसद दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी प्रो. करमजीत कौर चौधरी को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 बजे पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बैठक में पहुंचे। वहीं, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर भी चर्चा हुई। जालंधर से कांग्रेस पूर्व सीएम चन्नी को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

हमारा संगठन हुआ मजबूत: देवेंद्र यादव

पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि पंजाब में हमारा संगठन पहले से काफी मजबूत हुआ है। मैं समझता हूं, अगर हमारा संगठन मजबूत है तो फील्ड में भी हम आगे ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब का आज सबसे बड़ा मुद्दा नशा है। कानून-व्यवस्था भी अहम मुद्दा है। सरकार न नशा तस्करों पर लगाम लगा पा रहीं हैं और न ही सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों पर खास ध्यान दे रहीं हैं। बता दें कि देवेंद्र यादव 23 से 25 जनवरी तक पंजाब के दौरे पर हैं। वह छह संसदीय क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

अनुशासन तोड़ने वालों को चेतावनी

पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रताप सिंह बाजवा ने सिद्धू का नाम लिए बगैर इशारों-इशारों में चेतावनी दी। देवेंद्र यादव ने कहा कि पंजाब में ज्यादातर कार्यकर्ताओं की शिकायतें है कि अनुशासन भंग करने वाले सिर्फ छोटे नेताओं पर कार्रवाई होती है, बड़े नेताओं पर नहीं। कांग्रेस में ऐसा नहीं होता। मैंने पंजाब के दौरे में जो कुछ भी देखा है, उसे पार्टी आलाकमान को बताऊंगा। पार्टी का अनुशासन भंग करने का हक किसी भी नेता को नहीं है। वहीं, प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जब शरीर के किसी अंग में जहर भर जाए तो उसे काट देना चाहिए, बाद में सिर्फ पछताना पड़ सकता है, जिससे ज्यादा नुकसान होगा।

बैठक में पहुंचे ये नेता 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कपूरथला विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक बावा हेनरी, शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, शाहकोट विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, आदमपुर विधायक सुखविंदर कोटली, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत कई नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed