{"_id":"5b439aa04f1c1ba64e8b4c3f","slug":"congress-in-action-mode-for-lok-sabha-election-2019-and-haryana-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन मोड में कांग्रेस, चुनाव के लिए चेहरों की तलाश शुरू, राहुल गांधी को भेजी जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन मोड में कांग्रेस, चुनाव के लिए चेहरों की तलाश शुरू, राहुल गांधी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी चुनाव को लेकर हरियाणा कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। कांग्रेस यह मानकर चल रही है कि आगामी लोकसभा चुनाव के साथ ही हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं। इसी के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने चुनावों के लिए चेहरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए कांग्रेस ने हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों की टीमें उतारी हैं।
हर विधानसभा क्षेत्र में दो से तीन पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जो वर्करों और जनता के बीच जाकर संबंधित विधानसभा में टिक ट के सभी दावेदारों की ग्राउंड रिपोर्ट जुटाएंगे। ये पर्यवेक्षक जुलाई के अंत तक जीतने वाले दावेदारों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस रिपोर्ट को प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर के मार्फत राहुल गांधी को भेजी जाएगी। हरियाणा में टिकट बंटवारे के दौरान इस रिपोर्ट का भी आकलन किया जाएगा।
दरअसल, चुनावी सुगबुगाहट के साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में टिकट के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। विभिन्न गुटों में बंटे कांग्रेसी दिग्गज अपने-अपने चेहतों को प्रबल दावेदार के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन फील्ड में उतरे आर्ब्जवर यह देखेंगे कि वर्कर तमाम दावेदारों में से किस चेहरों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं और पब्लिक में उनकी कितनी लोकप्रियता है।
विज्ञापन
टिकट बंटवारे में महिलाओं का हिस्सा तय नहीं
हरियाणा में कांग्रेस के टिकट बंटवारे में महिलाओं को कितना हिस्सा मिलेगा, यह अभी तय नहीं है। कांग्रेस हरियाणा में केवल उसी महिला दावेदार को टिकट देगी, जो जीत का मादा रखती होगी। यह रिपोर्ट भी हर विधानसभा क्षेत्र में आर्ब्जवर तैयार करेंगे। लिहाजा, कांग्रेस के टिकट में महिलाओं को कोई फिक्स कोटा मिलेगा, इसकी संभावनाएं फिलहाल क्षीण ही दिख रही हैं।
हर विधानसभा क्षेत्र में आर्ब्जवर अपना काम कर रहे हैं, जिस दावेदार का फीडबैक नेगेटिव रहेगा, वो टिकट की उम्मीद न करें। टिकट उसी को मिलेगा जो जीत का माद्दा रखते होंगे। कांग्रेस आगामी चुनावी में कम से कम 80 सीटें जीतेगी। सरकार ने हरियाणा में अपना सर्वे करवा लिया है और सरकार को आभास हो गया है कि प्रदेश में भाजपा की सियासी जमीन खिसकने वाली है।
- डा. अशोक तंवर, अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी