फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress high command removed Harish Chaudhary from post of in-charge of Punjab Congress

Congress: हाईकमान ने हरीश चौधरी को पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज पद से हटाया, देवेंद्र यादव को सौंपी जिम्ममेदारी

Sat, 23 Dec 2023 09:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 23 Dec 2023 09:26 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को इस बाबत आदेश जारी किए। हालांकि हाईकमान द्वारा यह फेरबदल आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के अंतर्गत शुरू की प्रक्रिया के तहत किया है।

विज्ञापन
Congress high command removed Harish Chaudhary from post of in-charge of Punjab Congress
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में पार्टी इंचार्ज हरीश चौधरी को हटा दिया है। उनके स्थान पर देवेंद्र यादव को पंजाब कांग्रेस का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। देवेंद्र यादव अब तक उत्तराखंड कांग्रेस के इंचार्ज थे। इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व उपमुख्खयमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को हाईकमान ने राजस्थान कांग्रेस का इंचार्ज नियुक्त किया है। वहीं, राजीव शुक्ला को चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का इंचार्ज बनाया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को इस बाबत आदेश जारी किए। हालांकि हाईकमान द्वारा यह फेरबदल आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के अंतर्गत शुरू की प्रक्रिया के तहत किया है। पंजाब, राजस्थान सहित 11 प्रदेशों में पार्टी इंचार्ज बदले गए हैं। लेकिन पंजाब में यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब कांग्रेस हाईकमान I.N.D.I.A गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी (आप) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है और पंजाब में कांग्रेस के नेता पार्टी के आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के नेता राज्य की लोकसभा सीटों पर आप के साथ सीट शेयरिंग को राजी नहीं हैं और इस संबंध में अपना विरोध पार्टी अध्यक्ष खरगे के समक्ष भी जता चुके हैं। विरोध की स्थिति यह है कि लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ही आप के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं और इसे लेकर पार्टी के भीतर सिद्धू का विरोध भी शुरू हो गया है। वैसे इस मामले में हरीश चौधरी प्रदेश के नेताओं के विरोध को उनकी निजी राय बताते हुए, आप से गठबंधन के मुद्दे पर हाईकमान के साथ रहे हैं लेकिन प्रदेश ईकाई और हाईकमान के बीच तालमेल बैठाने में नाकाम साबित हो रहे थे। हरीश चौधरी को पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के गठन के बाद प्रदेश कांग्रेस का इंचार्ज लगाया गया था। माना जा रहा है कि देवेंद्र यादव के रूप में कांग्रेस हाईकमान ने ऐसे नेता को पंजाब की जिम्ममेदारी सौंपी है, जिस पर प्रदेश के नेताओं को मनाते समय पूर्वाग्रह जैसे आरोप नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed