फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress High Command is Not Happy with list of District Congress Committees Presidents prepared by Navjot Sidhu  

पंजाब: नवजोत सिद्धू की बनाई जिला अध्यक्षों की सूची हाईकमान के पास अटकी, सुनील जाखड़ ने कहावत से कसा तंज 

Wed, 01 Dec 2021 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 01 Dec 2021 12:08 PM IST
सार

कार्यकारिणी का जो मॉडल नवजोत सिद्धू ने तैयार करके हाईकमान को भेजा, उसके अनुसार प्रत्येक जिले में एक जिला अध्यक्ष के साथ दो कार्यकारी अध्यक्ष लगाने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
Congress High Command is Not Happy with list of District Congress Committees Presidents prepared by Navjot Sidhu  
सुनील जाखड़ और नवजोत सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से तैयार की गई जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की सूची पार्टी हाईकमान के पास अटक गई है। माना जा रहा है कि हाईकमान सिद्धू की तैयार की गई सूची और कार्यकारिणी के मॉडल को लेकर सहमत नहीं है। इस बीच, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी सिद्धू का नाम लिए बिना ट्वीट के जरिए एक कटाक्ष किया कि ‘आपके बंदर, आपकी सर्कस’ मैं इस कहावत पर अमल करता हूं, मैंने न किसी को कोई सुझाव दिया है और न ही दूसरे के ‘शो’ में हस्तक्षेप किया है।

विज्ञापन


जाखड़ के इस ट्वीट को सिद्धू द्वारा तैयार जिला प्रधानों और कार्यकारिणी के मॉडल से जोड़कर देखा जा रहा है। जाखड़ इससे पहले भी कई बार सिद्धू पर कटाक्ष कर चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार सिद्धू ने जिला प्रधानों की जो सूची तैयार की है, उसमें शामिल किए कई नामों पर हाईकमान को एतराज है। इसके अलावा सिद्धू ने सूची के लिए न तो मुख्यमंत्री की सुनी है और न किसी विधायक या पूर्व प्रधान की सिफारिश को स्वीकार किया है। हाईकमान तक यह शिकायत भी पहुंची है कि सिद्धू ने अपने चहेतों को ही सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन


वहीं, कार्यकारिणी का जो मॉडल उन्होंने तैयार करके हाईकमान को भेजा, उसके अनुसार प्रत्येक जिले में एक जिला अध्यक्ष के साथ दो कार्यकारी अध्यक्ष लगाने की सिफारिश की गई है। सिद्धू ने इस मामले में कार्यकारी जिला अध्यक्षों के नाम की सूची भी तैयार करके भेज दी है। इस तरह पंजाब की 29 जिला कांग्रेस कमेटियों के प्रधान पद के लिए सिद्धू ने 87 नामों की सूची भेज दी है। लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि हाईकमान को सिद्धू का यह मॉडल पसंद नहीं आया है। यही कारण है कि सिद्धू की इस सूची को दो हफ्ते बीतने के बाद भी मंजूरी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed