फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress General Secretary Daljit Singh joins AAP

पंजाब: लुधियाना में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी महासचिव दलजीत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

Wed, 14 Jul 2021 02:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Jul 2021 02:36 AM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि बादलों के बाद पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार बनने से कुछ भी नहीं बदला। रेत माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, शराब माफिया, नशा माफिया उसी तरह से चल रहे हैं।

विज्ञापन
Congress General Secretary Daljit Singh joins AAP
दलजीत सिंह का स्वागत करते पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा और प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस को झटका देते पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव दलजीत सिंह (भोला) ग्रेवाल मंगलवार को अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान और पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने उन्हें आप की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मान ने कहा कि आप की लोक हितैषी नीतियां और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित हो कर पंजाब के हर वर्ग के लोग आप में शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दलजीत सिंह (भोला) ग्रेवाल लुधियाना जिले के जाने माने व्यक्ति हैं। ग्रेवाल लंबे समय तक लुधियाना नगर निगम के काउंसिलर रहे हैं और उनकी पत्नी बलविंदर कौर ग्रेवाल भी पार्षद के तौर पर सेवाएं निभा रही हैं। पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करने का मन बना लिया है और लोगों के फैसले के आगे कांग्रेस पार्टी, अकाली दल बादल, भाजपा और बसपा का गठजोड़ भी नहीं टिक पाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रो. बलजिंदर कौर ने चंडीगढ़ में दलजीत सिंह (भोला) ग्रेवाल और उनके साथियों का औपचारिक तौर पर स्वागत किया।
विज्ञापन


2017 में मोदी के निर्देश पर शिअद-भाजपा ने कांग्रेस को डाले वोट
2017 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर अकाली और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट डाले थे। इस बार 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मोदी के नियंत्रण वाली सरकार बनने से रोकने के लिए पंजाब के लोग आप को वोट डालेंगे। यह बात पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राघव चड्ढा ने बताया कि यह खुलासा अकाली दल के राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल ने किया है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग नरेंद्र मोदी के नियंत्रण वाली पार्टियों की सच्चाई जान चुके हैं। पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अकाली दल और भाजपा के साथ हुए गठजोड़ के बहुत से सबूत हैं और अब यह सबूत बारी-बारी लोगों के सामने आ रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि अकाली दल के सीनियर नेता नरेश गुजराल के अलावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दूलों समेत पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी कैप्टन पर बादलों के साथ मिले होने के आरोप लगाए हैं। यहां तक कि कांग्रेस के विधायक राजा वडिंग ने कांग्रेस सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर अकाली दल के समर्थकों को बड़ी ग्रांट देने के आरोप सबूतों सहित लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed