{"_id":"c65144c8fdad376cb1180a8d509fe1d0","slug":"congress-formed-state-executive-chhabra-and-bansal-group-won-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, छाबड़ा और बंसल की चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, छाबड़ा और बंसल की चली
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Oct 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार शाम को कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में कई सीनियर नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यकारिणी के गठन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल की चली है। छाबड़ा के सभी करीबियों को कार्यकारिणी में जगह मिली है, जबकि बंसल के विरोधी गुट के नेताओं को भी कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 25 सचिव, एक कैशियर और 20 कार्यकारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। जबकि तीन जिला अध्यक्षों को भी नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी की घोषणा अगले दिनों में करेंगे।
विज्ञापन
नगर निगम की मेयर पूनम शर्मा को प्रमोशन देते हुए पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि पहले जिला अध्यक्ष थीं। व्यापार मंडल के सलाहकार कमलजीत पंछी को पार्टी का कैशियर नियुक्त किया गया है।
पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह बने प्रदेश उपाध्यक्ष
जारी सूची के अनुसार मेयर पूनम शर्मा, पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह, हरफूल चंद कल्याण, भूपेंद्र सिंह बढ़हेड़ी, सोहन लाल वैद्य, जतिंद्र भाटिया, मोहम्मद सादिक और कमलेश को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मार्केट कमेटी के निदेशक देवेंद्र सिंह बबला, संदीप भारद्वाज, विनोद शर्मा, शशि शंकर तिवारी, शीला फूल सिंह, गुरप्रीत सिंह हैप्पी, मोहिंदर चौधरी और एचएस लक्की को महासचिव बनाया गया है।
रजनी तलवार, गुरप्रीत सिंह गाबी, रेणु सिंगला, राजीव मोदगिल, सुभाष शर्मा, सुनील चोपड़ा, परमजीत सिंह, मुसतकिन खान, धर्मवीर, रमेश आहूजा, जतिंद्र धामी, जयपाल जयसवाल, सतबीर गर्ग, देवेंद्र गुप्ता, यादविंदर मेहता, जीत सिंह बहलाना, राणा करणवीर सिंह, प्रवीण दुग्गल, आनंद सिंह कजेहड़ी, कुलदीप सिंह कैंबवाला, नरेश गुप्ता, जतिंद्र यादव, अजय शर्मा अमरजीत गुजराल और राम चंद्र गुप्ता को सचिव नियुक्त किया गया है। राणा करणवीर सिंह ने 4 माह पहले ही कांग्रेस में शामिल है इनकी मां कश्मीरी देवी राणा भाजपा पार्षद है।
यह बने कार्यकारी सदस्य
सीनियर नेता रामपाल शर्मा, पूर्व मेयर सुभाष चावला, पवन शर्मा, डीडी जिंदल, चमन लाल शर्मा, अमरजीत सिंह सेठी, खलील अहमद, एसएम खान, पूर्व मेयर ललित जोशी, सुभाष कटारिया, बलराज सिंह, हाकम सरहदी, बलविंदर चीमा, सुरेंद्र जगोता, मदन लाल गुप्ता, केसर सिंह हल्लोमाजरा, मनमोहन सिंह, गुरदीप सिंह अटावा, चरणजीत अहूजा और प्रेम कुमार को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। राजेश शर्मा, किशन लाल बवेजा, डा. ओपी वर्मा, अश्वनी कौशल और राकेश गर्ग को प्रवक्ता बनाया गया है।
जोशी बने जिला नंबर-1 के अध्यक्ष
अजय जोशी को पार्टी में एक बड़ा जंप मिला है। उन्हें जिला नंबर-1(शहरी) का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि मनीमाजरा के चितरंजन चंचल को जिला नंबर-2 (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि दवेंद्र लुभाना को जिला (ग्रामीण ) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
शर्मा और प्रिंसिपल को नहीं मिली जगह
प्रदेश कार्यकारिणी में पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा और प्रिंसिपल गुरबचन सिंह को जगह नहीं मिली है, जबकि पिछली कार्यकारिणी में यह महासचिव के पद पर तैनात थे। यह दोनो पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के करीबी हैं। इसके साथ ही जगत शर्मा जो कि पूर्व अध्यक्ष बीबी बहल के करीबी थे उन्हें शामिल नहीं किया गया है।
बंसल के नेतृत्व में काम नहीं करना चाहता: पाली
पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली का कहना है कि उन्होंने खुद ही कार्यकारिणी में शामिल न होने की अपील की थी। क्योंकि वह बंसल के नेतृत्व में काम नहीं करना चाहते हैं, लेकिन वह कांग्रेस के सिपाही हैं। वह सोनिया गांधी, राहुल गाधी और शकील अहमद के लिए काम करते रहेंगे। नई गठित कार्यकारिणी को बधाई देते हैं, लेकिन उनका सिर्फ इतना कहना है कि वह बंसल से हटकर काम करें। मालूम हो कि जब छाबड़ा को अध्यक्ष बनाया गया था तो जिन चार दावेदारों का नाम हाईकमान में गया था उनमें पाली का भी नाम था।
बंसल के घर न जाने वालों को कांग्रेसी नहीं समझा जाता: चंद्रमुखी
पूर्व पार्षद चंद्रमुख्री शर्मा का कहना है कि यह कांग्रेस की नहीं बंसल की टीम है। उनका कहना है कि जो नेता और कार्यकर्ता बंसल के घर के चक्कर नहीं लगाते उन्हें कांग्रेसी नहीं समझा जाता है। अगर ऐसा न होता तो जो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 60 हजार वोट से न हारती। कांग्रेस पार्टी बंसल परिवार तक सीमित हो गई है। संगठन को मजबूत करने के लिए नहीं, बल्कि अपने घर के चक्कर लगाने वालों को कार्यकारिणी में जगह दी गई है।