{"_id":"61e19fc45cb2e901625340d5","slug":"congress-first-list-of-candidates-for-punjab-assembly-elections-postponed-by-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Election 2022: कांग्रेस में टिकट पर घमासान, पांच सीटों पर सहमति नहीं बनने से दो दिन और टली सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Election 2022: कांग्रेस में टिकट पर घमासान, पांच सीटों पर सहमति नहीं बनने से दो दिन और टली सूची
Sat, 15 Jan 2022 01:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:27 AM IST
सार
पंजाब में कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा को टाल दिया है। इसकी वजह पांच नामों पर सहमति का न बनना बताया जा रहा है। 14 फरवरी को पंजाब में एक चरण में 117 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान जारी है। दिल्ली में शुक्रवार को देर रात तक टिकटों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए मंथन होता रहा लेकिन पांच नामों पर सहमति नहीं बनने के कारण सूची को दो दिन के लिए और टाल दिया गया है। हालांकि अभी मंथन में तीन विधायकों की टिकट काटने पर आलाकमान ने सहमति जता दी है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन हुआ। पंजाब के सभी दिग्गज नेताओं ने सोनिया गांधी के सामने अपनी बात रख दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पहली सूची के लिए सभी नामों पर सहमति बन गई है। कुल आए 1500 से अधिक आवेदनों की छंटनी के बाद अन्य सूची में पांच नामों को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही है। इसके साथ ही लगभग 20 सीटों पर अपने-अपने समर्थकों को एडजस्ट कराने के चक्कर में सिद्धू और चन्नी अपना विरोध जता रहे हैं। इसी कारण अभी विवाद बना हुआ है। हालांकि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सोनिया गांधी ने साफ कर दिया है कि जब तक विवाद शांत नहीं हो जाता तब तक सूची जारी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
इन पांच सीटों पर विवाद
केंद्रीय चुनाव समिति में पांच सीटों पर विवाद हो रहा है। इनमें गुरहरसहाय, फाजिल्का, जलालाबाद, पटियाला शहर, लंबी जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं।
सिद्धू से मिले मूसेवाला
मानसा में सिद्धू मूसेवाला को लेकर कांग्रेस में विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को मूसेवाला चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। चर्चा यह रही कि दोनों के बीच टिकट को लेकर वार्ता हुई है। वहीं, दूसरी तरफ मानसा में कांग्रेस नेता नजर सिंह मानशाहिया लगातार मूसेवाला का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन