फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress first list of candidates for Punjab assembly elections postponed by two days

Punjab Election 2022: कांग्रेस में टिकट पर घमासान, पांच सीटों पर सहमति नहीं बनने से दो दिन और टली सूची

Sat, 15 Jan 2022 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 Jan 2022 01:27 AM IST
सार

पंजाब में कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा को टाल दिया है। इसकी वजह पांच नामों पर सहमति का न बनना बताया जा रहा है। 14 फरवरी को पंजाब में एक चरण में 117 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 

विज्ञापन
Congress first list of candidates for Punjab assembly elections postponed by two days
चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कांग्रेस पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान जारी है। दिल्ली में शुक्रवार को देर रात तक टिकटों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए मंथन होता रहा लेकिन पांच नामों पर सहमति नहीं बनने के कारण सूची को दो दिन के लिए और टाल दिया गया है। हालांकि अभी मंथन में तीन विधायकों की टिकट काटने पर आलाकमान ने सहमति जता दी है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन हुआ। पंजाब के सभी दिग्गज नेताओं ने सोनिया गांधी के सामने अपनी बात रख दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पहली सूची के लिए सभी नामों पर सहमति बन गई है। कुल आए 1500 से अधिक आवेदनों की छंटनी के बाद अन्य सूची में पांच नामों को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही है। इसके साथ ही लगभग 20 सीटों पर अपने-अपने समर्थकों को एडजस्ट कराने के चक्कर में सिद्धू और चन्नी अपना विरोध जता रहे हैं। इसी कारण अभी विवाद बना हुआ है। हालांकि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सोनिया गांधी ने साफ कर दिया है कि जब तक विवाद शांत नहीं हो जाता तब तक सूची जारी नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन

इन पांच सीटों पर विवाद
केंद्रीय चुनाव समिति में पांच सीटों पर विवाद हो रहा है। इनमें गुरहरसहाय, फाजिल्का, जलालाबाद, पटियाला शहर, लंबी जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं।

सिद्धू से मिले मूसेवाला
मानसा में सिद्धू मूसेवाला को लेकर कांग्रेस में विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को मूसेवाला चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। चर्चा यह रही कि दोनों के बीच टिकट को लेकर वार्ता हुई है। वहीं, दूसरी तरफ मानसा में कांग्रेस नेता नजर सिंह मानशाहिया लगातार मूसेवाला का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed