{"_id":"66aadb0c49ae5972e506fba9","slug":"congress-extended-the-application-date-for-those-wishing-to-contest-elections-chandigarh-news-c-16-pkl1010-481215-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई
विज्ञापन
अब 10 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन, पहले 31 जुलाई आखिरी तारीख थी
90 विधानसभा सीटों के लिए अब तक दो हजार से ज्यादा आ चुके हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के आवेदन करने की तारीख दस अगस्त तक बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। पूर्व विधायक, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बढ़ते आवेदनों को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने आवेदन की तारीख बढ़ाई है। 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक दो हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इनमें 20 से ज्यादा मौजूदा विधायक भी शामिल हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ा है। इससे पार्टी से जुड़े लोग भी जोश में हैं। हर किसी की इच्छा चुनाव लड़ने की होती है। इसीलिए पार्टी ने आवेदन मांगे हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। बुधवार को आखिरी दिन होने की वजह से काफी संख्या में आवेदन करने वाले लोग चंडीगढ़ कार्यालय में पहुंचे हुए थे। लोगों का जोश देख पार्टी ने आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी है। विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को आवेदन के साथ फीस भी भरनी है। पार्टी ने सामान्य वर्गों के लिए 20 हजार रुपये और अनुसूचित जाति व महिलाओं के लिए आवेदन की फीस 5 हजार रुपये निर्धारित कर रखी है।
कांग्रेस मुख्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आवेदन के साथ पार्टी भी सर्वे करवा रही है। यह सर्वे कई स्तर पर हो रहे हैं। इस बार आवेदन के साथ सर्वे के आधार पर विधानसभा चुनाव के टिकट बांटे जाने हैं।