फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress demanded removal of Khullar during code of conduct.

Chandigarh News: कांग्रेस ने आचार संहिता के दौरान खुल्लर को हटाने की मांग की

Mon, 01 Apr 2024 02:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:25 PM IST
विज्ञापन
Congress demanded removal of Khullar during code of conduct.
चुनाव आयोग को भेजा पत्र, कहा- उनके रहते निष्पक्ष चुनाव की संभावना कम
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वक्ता व एडवोकेट रविंदर सिंह ढुल ने निर्वाचन आयोग को शिकायत देकर सीएम नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव व पूर्व आईएएस राजेश खुल्लर को हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि वह हरियाणा में आईएएस, आईपीएस व अन्य अधिकारियों के तबादले में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके आदेशों के बाद ही सीएम कार्यालय की ओर से कार्रवाई की जाती है। वह पिछले कुछ सालों से सरकार के काफी करीब रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपने बैचमेट टीवीएसएन प्रसाद को कई विभागों के अतिरिक्त कार्यभार के साथ उन्हें मुख्य सचिव नियुक्त किया है, जो चुनाव प्रकिया के दौरान सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। ऐसे में खुल्लर के सीएम के मुख्य प्रधान सचिव के पद पर बने रहने से निष्पक्ष चुनाव की संभावना कम है। उन्होंने कहा इस शिकायत को भी जब मुख्यमंत्री के कार्यालय में भेजा जाएगा तो वह इसका भी विरोध करेंगे। ऐसे में चुनाव आयोग इस पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed