फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress decided to Organize Vipaksh Aapke Samaksh program across Haryana, saya Former CM Bhupinder Hooda

हरियाणा: अब आपके समक्ष कार्यक्रम आयोजित करेगा विपक्ष, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 10 अक्तूबर से करेंगे शुरुआत

Thu, 23 Sep 2021 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Sep 2021 01:39 PM IST
सार

पूर्व सीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत जनता के दुख-दर्द को सुनेंगे और उसकी आवाज को सदन से सड़क तक बुलंद करेंगे। हम सरकार को चुनावी वादे पूरे करने के लिए मजबूर करेंगे।  

विज्ञापन
Congress decided to Organize Vipaksh Aapke Samaksh program across Haryana, saya Former CM Bhupinder Hooda
चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करते पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के जन के मन की बात सुनेंगे। उन्होंने 22 जिलों में एक-एक दिन गुजारने का निर्णय लिया है। विपक्ष आपके समक्ष अभियान की शुरूआत वह 10 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के गृह जिले करनाल से करेंगे। सारा दिन जनता के बीच रहेंगे और लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। दूसरे चरण में वह 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


चंडीगढ़ निवास पर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अक्तूबर में गठबंधन सरकार के दो साल पूरा हो रहे हैं। सरकार ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया है। अब सरकार को और मोहलत नहीं दे सकते। विपक्ष आपके समक्ष अभियान का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। 
विज्ञापन


आज किसान परेशान है, बेमौसम बरसात ने उसकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। सरकार धान की खरीद मंडियों में 25 सितंबर के बजाय एक अक्तूबर से शुरू करने की बात कर रही है। यह किसानों के साथ ज्यादती है। जल्द खरीद शुरू हो और किसानों को खराब फसलों का जल्दी मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- खुशखबरी: दिल्ली जाने वाले 91 किलोमीटर के रास्ते में 22 वैकल्पिक रास्ते होंगे ठीक, गृह मंत्री अनिल विज ने दिए आदेश 
 

उन्होंने कहा कि विपक्ष आगामी विधानसभा सत्र तक प्रदेश के हर कोने में जाएगा। लोगों के मुद्दों को पूरी तैयारी के साथ अगले सत्र में जोरशोर से उठाएंगे। गठबंधन सरकार को वादे पूरा करने के लिए मजबूर करेंगे। एनएसएसओ की ताजा रिपोर्ट अनुसार खेती से होने वाली किसानों की आय बढ़ने के बजाय कम हुई है। 

नेता प्रतिपक्ष ने नारायणगढ़ शुगर मिल को बंद करने के फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा इसे बंद करने से किसानों को भारी परेशानी होगी। नारायणगढ़ मिल के ऊपर किसानों का करीब 105 करोड़ रुपये बकाया है। हुड्डा ने 3 लाख मनरेगा मजदूरों को 2 महीने की बकाया मजदूरी देने की मांग की है।

सीएम बदलते रहते हैं, जल्द बनेगा प्रदेश में संगठन
हुड्डा ने पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन पर कहा कि सीएम बदलते रहते हैं, अन्य राज्यों में भी बदले हैं। इससे उनका कोई लेनादेना नहीं। जनता तय करती है कि सीएम कौन बनेगा। पार्टी चुने हुए विधायकों के संख्या बल के आधार पर ही सीएम के नाम पर मुहर लगाती है। राहुल, प्रियंका गांधी को कैप्टन के अनुभवहीन कहने पर हुड्डा ने कहा, इस बारे में अमरिंदर सिंह से ही पूछें तो बेहतर रहेगा। हरियाणा में जल्दी कांग्रेस का संगठन बन जाएगा। जनता ने कांग्रेस को विपक्ष की जिम्मेदारी दी है, उसे निभा रहे हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्घू को विज ने किस आधार पर राष्ट्र विरोधी कहा है, इसके सुबूत उनसे ही मांगें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed