फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress condemned scuffle corporation commissioner BJP leaders Delhi

निगम कमिश्नर के पीए के साथ हाथापाई की कांग्रेस ने की निंदा, कहा- भाजपा नेताओं को खीज निकालनी है तो दिल्ली जाकर निकालें

Tue, 22 Sep 2020 11:12 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congress condemned scuffle corporation commissioner BJP leaders  Delhi
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को नगर निगम कमिश्नर के पीए जतिन सैनी के साथ हाथापाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि भाजपा नेताओं को अधिकारियों पर नहीं प्रधानमंत्री मोदी पर दिल्ली जाकर खीज निकालनी चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा नेता व पार्षदों पर भ्रष्टाचार, अफसरों के साथ लड़ाई, यौन शोषण के मामले, चैक बाउंस व गुंडागर्दी जैसे आरोप लगे। लेकिन भाजपाइयों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्य्क्ष प्रदीप छाबड़ा व वरिष्ठ नेताओं रामपाल शर्मा, सुभाष चावला, दर्शन जिंदल, पवन शर्मा, भूपिंदर बढहेरी, जतिंदर भाटिया, दविंदर बबला, हरमेल केसरी व अन्य नेताओं ने कहा कि भाजपा ने लोकहित के कार्य तो क्या करने अपने अपने निजी स्वार्थों व ठेके लेने व दिलवाने में पांच वर्ष बीता दिए।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने की निंदा
उधर, चंडीगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष लव कुमार ने भाजपा नेता द्वारा निगम कमिश्नर के पीए को थप्पड़ मारने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी अफसर पर हाथ उठाना कानूनी अपराध है। प्रशासन तुरंत भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज कर सत्ता के नशे में गुंडागर्दी करने वाले ऐसे लोगों को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने की हमले की निंदा
आम आदमी पार्टी ने नगर निगम कमिश्नर केके यादव के पीए जतिन के साथ भाजपा के पदाधिकारियों की स्थानीय इकाई द्वारा किए गए हमले और दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की। आप संयोजक प्रेम गर्ग ने कहा इस तरह की घटनाएं अधिकारियों का मनोबल गिराती हैं। लोक सेवकों के साथ अपमानजनक व्यवहार करना भाजपा की संस्कृति बन गई है। आप चंडीगढ़ संयोजक ने कहा आम आदमी पार्टी मांग करती है कि भाजपा के ऐसे गलत तत्वों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और जतिन को न्याय दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed