फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress candidates for chandigarh mayor election

मेयर चुनावः कांग्रेस ने एक दिन टाली उम्मीदवारों की घोषणा

Sun, 03 Jan 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Jan 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
congress candidates for chandigarh mayor election

सबसे पहले उम्मीदवारों की घोषणा का दावा करने वाली कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा एक दिन के लिए टाल दी है। जबकि मेयर, सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर के लिए सोमवार को नामांकन होना है। कांग्रेस इसे भी रणनीति का एक हिस्सा बता रही है,

विज्ञापन


जबकि सूत्रों का कहना है कि भाजपा के दो नाराज पार्षदों से कांग्रेस संपर्क में है। जिन्हें कांग्रेस सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद का प्रलोभन दे रही है। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि सोमवार सुबह तक भाजपा पार्षदों की गुटबाजी और बढ़ जाएगी जिसका फायदा पार्टी को मिलेगा।
विज्ञापन


भाजपा के कई पार्षद पार्टी के उम्मीदवार तय करने के निर्णय से खुश नहीं हैं। जबकि कांग्रेसी पार्षदों के साथ पार्टी के सह प्रभारी हरीश चौधरी के साथ 30 दिसंबर को ही बैठक हो गई थी। कांग्रेस के सिर्फ 8 पार्षद हैं और भाजपा अकाली गठबंधन के कुल 15 पार्षद है। सांसद को मिलाकर 16 वोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की तरफ से मुकेश बस्सी को मेयर, दर्शन गर्ग को सीनियर डिप्टी मेयर और गुरबख्श रावत को डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनाने के नाम पर लगभग सहमति थी लेकिन परिस्थितियों में बदलाव के चलते नामों की घोषणा सोमवार तक टाल दी गई। वैसे कांग्रेस के इन तीनों उम्मीदवारों ने मनोनीत पार्षदों को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए संपर्क करना भी शुरू कर दिया है।

भाजपा भी कांग्रेस से एक वोट तोड़ने के प्रयास में
जहां कांग्रेस भाजपा के पार्षदों से क्रास वोटिंग करने के लिए संपर्क में है वहीं भाजपा भी कांग्रेस के एक पार्षद के संपर्क में है। भाजपा की ओर से इस पार्षद को प्रलोभन भी दिया जा रहा है।


सवा साल में कांग्रेस के 4 पार्षद गए भाजपा में
पिछले सवा साल में कांग्रेस के 4 पार्षदों पूर्व मेयर राज बाला मलिक, सतप्रकाश अग्रवाल, सतीश कैंथ और कश्मीरी देवी राणा भाजपा में शामिल हो चुके हैं। सतप्रकाश अग्रवाल इस बार भाजपा से सीनियर डिप्टी मेयर की उम्मीदवारी मांग रहे थे।

सोमवार को ही तीनों पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद ही नामाकंन दाखिल करवा दिया जाएगा।
- कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed