फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress candidate's father faced protest of villagers in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर: कांग्रेस प्रत्याशी के पूर्व सांसद पिता का ग्रामीणों ने किया विरोध, गांव से बैरंग लौटना पड़ा, वीडियो वायरल

Sun, 30 Jan 2022 10:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Jan 2022 10:44 PM IST
सार

प्रत्याशियों के खिलाफ लोगों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। प्रचार करने पहुंचने पर लोग अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दविंदर के पिता को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन
Congress candidate's father faced protest of villagers in Firozpur of Punjab
गांव लक्खेके उताड़ में पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया से बहस करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फाजिल्का के गांव लक्खेके उताड़ में ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी दविंदर सिंह के पिता शेर सिंह घुबाया (पूर्व सांसद) की कार रोककर नारेबाजी कर उनके समर्थकों से उलझते दिखाई पड़े। माहौल बिगड़ने पर पूर्व सांसद को वापस लौटना पड़ा। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। शेर सिंह घुबाया अपने बेटे कांग्रेस प्रत्याशी दविंदर सिंह के चुनाव प्रचार के लिए गांव लक्खेके उताड़ पहुंचे थे। इस दौरान कुछ ग्रामीण उनका विरोध करने पहुंच गए। इसके बाद गांव के चौक पर लोगों ने घुबाया की कार को रोक लिया और दविंदर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। 

विज्ञापन


वीडियो के मुताबिक पूर्व सांसद का एक समर्थक ग्रामीण से उलझता है। बीच बचाव के लिए शेर सिंह कार से उतरते हैं लेकिन माहौल बिगड़ने पर वे लौट जाते हैं। वहीं फिरोजपुर शहर हलके से कांग्रेस प्रत्याशी परमिंदर सिंह पिंकी के साले बिट्टू सांघा को हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांव टेंडी व गट्टी राजोके के ग्रामीणों ने भगा दिया। इसका भी वीडियो वायरल हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ से प्रभावित हुई फसल का लगभग 19 करोड़ का मुआवजा सरकार ने भेजा था लेकिन यहां के किसानों को नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed