{"_id":"4c84664a304e43137a6a75e739a98150","slug":"congress-call-emergency-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना से पहले कांग्रेस ने बुलाई आपात बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना से पहले कांग्रेस ने बुलाई आपात बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 May 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। मतगणना से ठीक दो दिन पहले 14 मई को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने बुलाई है।
विज्ञापन
इस बैठक में जिलों और ब्लॉक के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी रणनीति बनाएगी। साथ ही संगठनात्मक स्तर पर कांग्रेस को किस तरह से मजबूत किया जाए, इस बैठक में यह तय किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के रिव्यू की रिपोर्ट कमेटी के पास आ चुकी है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट को देखने के बाद क्या निर्णय लिया जाना है, यह 16 मई के बाद तय किया जाएगा। बहरहाल कांग्रेस का आला नेतृत्व इस बार पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अवश्य करेगा। पार्टी में इस बार डिफाल्टरों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। 14 मई की बैठक में सभी चीजों की समीक्षा की जाएगी। संगठन को मजबूत करने के लिए तंवर क्या खास करेंगे यह उनकी रणनीति पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन