फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress, Black Paint to Formar PM Rajiv Gandhi Board in Manimajra of Chandigarh

पूर्व पीएम राजीव गांधी के बोर्ड पर पोत दी कालिख, देखकर भड़के कांग्रेसी, बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे

Mon, 07 Jan 2019 12:52 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 07 Jan 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Congress, Black Paint to Formar PM Rajiv Gandhi Board in Manimajra of Chandigarh
राजीव गांधी के बोर्ड पर पोत दी कालिख
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बोर्ड पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। इससे कांग्रेसी भड़के हुए हैं, क्योंकि चंडीगढ़ में ऐसा तीसरी बार हो रहा है। मामला मनीमाजरा का है। पिछले साल 27 दिसंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी में राजीव गांधी कॉलेज भवन के बोर्ड पर कालिख पोतने का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि एक बार फिर से मनीमाजरा के शास्त्री नगर के पास लाइट प्वाइंट पर राजीव गांधी चंडीगढ़ टेक्नोलॉजी पार्क के बोर्ड पर कोई कालिख पोत गया।
विज्ञापन


यह काम केवल शहर में अशांति फैलने के लिए किए जा रहे हैं। ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम जल्द ही डीजीपी को मिलकर मामले में शामिल आरोपितों को पकड़ने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

- रामेश्वर गिरि, कांग्रेसी नेता

 

लगातार तीसरी घटना

बता दें कि यह तीसरी घटना है कि जब शहर में अलग-अलग जगह लगे राजीव गांधी नाम के बोर्ड पर कालिख पोती गई हो। इससे पहले 27 दिसंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी में राजीव गांधी कॉलेज भवन के बोर्ड पर कोई कालिख पोत गया था। अगले ही दिन 28 दिसंबर को सेक्टर-26 में सेंट कबीर स्कूल के पास लगे राजीव गांधी टेक्नोलॉजी पार्क के बोर्ड पर कोई कालिख पोत गया।

दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच कर ही रही थी कि अब शास्त्री नगर के नजदीक लाइट प्वाइंट पर लगे राजीव गांधी टेक्नोलॉजी पार्क के बोर्ड पर एक बार फिर से कालिख पोत दी गई। इससे पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़े हो गए। हालांकि पुलिस ने कांग्रेसी नेता रामेश्वर गिरि की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर में यह तीसरी घटना है कि जब राजीव गांधी के बोर्ड पर कालिख पोती गई। राजीव गांधी ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश पर अपनी जान न्योछावर की है। उनका नाम सबसे ईमानदार प्रधानमंत्रियों आता है। ऐसा करना उनकी शहादत को शर्मिंदा करना है। हम इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं और डीजीपी चंडीगढ़ से मिलेंगे और इस मामले में आरोपितों को पकड़ने की मांग करेंगे।
- प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed