फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress-BJP and SAD are protecting smugglers: Cheema

कांग्रेस-भाजपा और शिअद तस्करों को बचा रहे: चीमा

Sat, 26 Jul 2025 07:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Congress-BJP and SAD are protecting smugglers: Cheema
फोटो
विज्ञापन


-चीमा ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर लगाया ड्रग डीलरों को संरक्षण देने का आरोप
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पंजाब में ड्रग माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी आरोप लगाए।
चीमा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि गांव के सरपंच, पंच, विधायक से लेकर हर कोई नशे के खिलाफ युद्ध का हिस्सा बन गया है जिससे विपक्ष घबराया हुआ है। जब भी हम ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करते हैं या फिर उनकी अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करते हैं तो विपक्ष का कोई न कोई नेता उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़ता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के हालिया बयानों का हवाला देते हुए चीमा ने कहा कि उनकी टिप्पणियों से साफ जाहिर होता है कि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा तीनों नहीं चाहते कि पंजाब से नशा खत्म हो। वे लोग इस मुद्दे का राजनीतिकरण जारी रखना चाहते हैं और नशे के कारोबार को जिंदा रखना चाहते हैं। चीमा ने पंजाब के लोगों को याद दिलाया कि इन्हीं पार्टियों ने 2017 के चुनावों से पहले बड़े-बड़े दावे किए थे। कैप्टन ने बड़ी-बड़ी बातें की लेकिन कुछ नहीं किया। चीमा ने कहा कि 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब की कसम खाकर चार हफ्तों के भीतर पंजाब से नशा खत्म करने की शपथ ली थी। उसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

चीमा ने कहा कि कांग्रेस ने साढ़े चार साल बाद कैप्टन को सीएम पद से हटा दिया और माना कि उन्होंने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया। फिर 100 दिन के लिए चन्नी को सीएम बनाया लेकिन उन्होंने भी पंजाब की बेहतरी के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि नशा विरोधी अभियान पूरी ताकत से जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इस अभियान के आड़े आएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed