{"_id":"2bcd428ef82da94866e03e2405845b40","slug":"congress-big-shock-in-haryana-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को अपने ही गढ़ में तगड़ा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को अपने ही गढ़ में तगड़ा झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 19 Sep 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही पार्टियों में उठापटक के दौर के बीच बृहस्पतिवार को सीएम हलके में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। सीएम हलके गढ़ी-सांपला-किलोई की सांपला नगरपालिका के 15 पार्षदों में से 12 ने चेयरमैन समेत बृहस्पतिवार शाम को कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
कहना है कि सभी पार्टियों का नेतृत्व उनसे संपर्क में है। कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ बैठक के बाद ही किसी दूसरी पार्टी में जाने का फैसला लिया जाएगा। हालांकि दिनभर चर्चा रही कि सांपला की सरकार इनेलो का दामन थाम सकती है।
विज्ञापन
तिलयार पर्यटन केंद्र पर प्रेसवार्ता में नगरपालिका सांपला के चेयरमैन सुधीर कुमार ओहल्याण के साथ वाइस चेयरमैन प्रेम नारायण, वार्ड 15 की पार्षद सपना देवी व उनके पति शमशेर, 11 के पार्षद सुशीला व उनके पति योगेश कुमार उर्फ सोनू, वार्ड 12 के पार्षद वीरेंद्र सिंह, वार्ड 5 के पार्षद महावीर सिंह, वार्ड 8 पार्षद सुरेंद्र फूलों वाला, वार्ड 9 की पार्षद जगवंती देवी व उनके पति ईश्वर बोबी, वार्ड 14 के पार्षद संजीव शर्मा, वार्ड 1 के पार्षद राजेंद्र ठेकेदार, वार्ड 2 के पार्षद शिव कुमार रंगीला और वार्ड 13 के पार्षद भूपेंद्र कुमार समेत अन्य ने एकमत होकर कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया। कहा कि वे कांग्रेस पार्टी को छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
ये लगाए आरोप
पार्षदों ने आरोप लगाया कि कि उनका कस्बा सांपला सीएम के गृह क्षेत्र में पड़ता है। दावे करने वाले सांपला में आकर देख सकते हैं कि कितना विकास हुआ है। सांपला में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह फेल है। पहले हुए कार्यों में 10 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज का काम हुआ था, लेकिन वह भी 10 प्रतिशत ही कामयाब हो पाया है। गांव में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। सीएम के अपने विधानसभा क्षेत्र में सांपला एकमात्र कस्बा है, लेकिन वह भी विकास को तरस रहा है। सांपला को साइबर सिटी का नाम दिया है, लेकिन हमारा मानना है कि ऐसा साइबर सिटी कहीं न बनें।
11 बार मिले सीएम और सांसद से
चेयरमैन सुधीर व अन्य पार्षदों ने बताया कि सांपला में 15 पार्षद हैं। इनमें से एक पार्षद पहले ही कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह गए हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने विकास कार्यों के लिए 11 बार सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के लिए घंटों इंतजार के बाद भी कुछ नहीं मिला है। डीसी भी वहां का दौरा कर चुके हैं, लेकिन विकास कहीं नहीं है।