{"_id":"7d97a414e596f91f4a2732a166e43d7e","slug":"congress-asked-the-candidates-rebellious-leader-who-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने उम्मीदवारों से पूछा, बगावती नेता कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने उम्मीदवारों से पूछा, बगावती नेता कौन?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Oct 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना के बाद कांग्रेस की ओर से उन नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा जिन्होंने चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहे 90 उम्मीदवारों से ऐसे नेताओं के नाम मांग लिए हैं। भेजे गए नेताओं की जांच करवाने के बाद उन्हें अगले माह पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। कई उम्मीदवारों ने तो बगावती नेताओं के नाम की सूची तैयार करनी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उम्मीदवारों की ओर से मौखिक तौर पर तो कांग्रेस के आला नेताओं को जानकारी दे दी है। लेकिन अब लिखित में उनकी जानकारी दी जाएगी। मालूम हो कि कांग्रेस ने मतदान से पहले चुनाव प्रचार के दौरान ही 46 नेताओं को बर्खास्त कर दिया था। इनमें कई ऐसे नेता भी शामिल थे, जो कई वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
22 अक्तूबर तक भेजने है नाम
कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने चुनाव लड़ रहे सभी पार्टी उम्मीदवारों को मतदान के बाद 22 अक्तूबर को सभी उन नेताओं की सूची देने के लिए कहा है, जो पार्टी के कार्यकर्ता और नेता हैं, लेकिन उन्होंने चुनाव में उम्मीदवार का साथ नहीं दिया और पार्टी के खिलाफ काम किया।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर का कहना है कि पार्टी विरोधी कार्रवाई करने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।