{"_id":"5cbb4553bdec2213fb2ce187","slug":"congress-announce-the-name-of-two-candidates-for-lok-sabha-seats-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने पंजाब में दो लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने पंजाब में दो लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की
Sat, 20 Apr 2019 09:44 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 20 Apr 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने पंजाब की बठिंडा संसदीय सीट से विधायक राजा वडि़ंग को और फिरोजपुर सीट से शेर सिंह घुबाया को प्रत्याशी बनाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शनिवार रात पंजाब की बाकी बची दो संसदीय सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया। इससे पहले पार्टी प्रदेश की 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। शनिवार को कांग्रेस के महासचिव और सीईसी के इंचार्ज मुकुल वासनिक ने दोनों सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।
इन दोनों सीटों को लेकर कांग्रेस लंबे समय से मंथन में जुटी थी, क्योंकि यहां कांग्रेस का सीधा मुकाबला बादल परिवार से है। बठिंडा से दो बार की सांसद हरसिमरत कौर बादल चुनाव मैदान में हैं, जबकि फिरोजपुर सीट से सुखबीर सिंह बादल ने चुनाव लड़ने का एलान किया है। माना जा रहा था कि बठिंडा सीट पर कांग्रेस किसी मजबूत प्रत्याशी को उतारेगी जबकि फिरोजपुर सीट पर मौजूदा सांसद शेर सिंह घुबाया, जो कि अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में आए हैं, को फिर से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी।