{"_id":"7dc9aec320a30c98480b20441d38b48c","slug":"congress-and-police-clash-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच रास्ते रोक लिया और उन्हें वाटर कैनन से खदेड़ दिया। इस दौरान कई कांग्रेसी घायल हो गए। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री पवन बंसल कर रहे थे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेसी राशन डिपो बंद कर सब्सिडी देने के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। विरोध प्रदर्शन सेक्टर 18-19 के लाइट प्वाइंट से शुरू हुआ था, लेकिन पुलिस ने उन्हें 7 और 8 के लाइट प्वाइंट पर रोक लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें समझाया, लेकिन वे विरोध करते हुए आगे बढ़ते रहे। इस बीच पुलिस ने कांग्रसियों को खदेड़ना शुरू किया दिया। वाटर कैनन का प्रयोग भी किया गया। इसमें कई कांग्रेसी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन