फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress and AAP become united on particular issue in Punjab Assembly

एसजीपीसी चुनाव में देरी का मुद्दा केंद्र से उठाएंगे सीएम, फूलका की सदस्यता पर शिअद का हमला

Fri, 15 Feb 2019 09:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 15 Feb 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Congress and AAP  become united on particular issue in Punjab Assembly
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ANI

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में देरी का मुद्दा खुद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्र सरकार से उठाएंगे। शिरोमणि अकाली दल के हंगामे के बीच सदन ने प्रस्ताव पास कर सीएम को इसके लिए अधिकृत किया। शून्यकाल के दौरान एचएस फूलका ने मुद्दा उठाया कि एसजीपीसी का कार्यकाल 2016 में खत्म हो गया था। सीएम को केंद्र से चीफ कमिश्नर गुरद्वारा चुनाव की नियुक्ति के लिए बात करनी चाहिए। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि वह सहमत हैं, यह नेशनल एक्ट है, वह गृहमंत्री से मिल कर कहेंगे कि चुनाव कराएं। साथ ही उन्होंने खुद को अधिकृत करने का प्रस्ताव रख दिया। एनके शर्मा ने पूछा कि फूलका पहले यह बताएं कि वह सदन के मेंबर हैं या नहीं, क्या इस्तीफा वापस ले लिया। अकालियों ने हंगामा शुरू कर दिया। नवजोत सिद्धू ने कहा कि फूलका जनता के नुमाइंदे हैं, आज सीएम और उन्होंने जो किया है, वे इतिहास में अमर हो गए।

विज्ञापन

Congress and AAP  become united on particular issue in Punjab Assembly
पंजाब विधानसभा

आप और कांग्रेस की सहमति से प्रस्ताव पास हो गया, खैरा गुट तटस्थ बना रहा। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है। मैच फिक्स है, आप, कांग्रेस की बी-टीम है। सिद्धू ने कहा कि कुछ दिन पहले यह फूलका को सम्मानित कर रहे थे, अब समस्या हो गई।

अकालियों पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने कहा कि शिअद चुनाव चाहता ही नहीं, जिन्हें समस्या है वे बाहर चले जाएं। इससे पहले अकालियों ने किसान आत्महत्याओं पर कार्य स्थगन प्रस्ताव खारिज करने के मुद्दे पर भी हंगामा किया। स्पीकर ने कहा कि उन्हें प्रस्ताव देरी से मिला है। अकालियों का कहना था कि कोर्ट के जिस मुलाजिम ने रात दस बजे रिसीव किया, उस पर कार्रवाई की जाए।

चुनाव में देरी लोगों से पक्षपात : सीएम
सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि गुरुद्वारों पर नियंत्रण वाली उच्च्च संस्था के ठीक समय पर चुनाव लोगों का अधिकार है। इसमें देरी लोगों के साथ पक्षपात है। इसमें वोट करना हर सिख का अधिकार है। इस मुद्दे पर सर्व-सम्मति थी, सिर्फ शिअद-भाजपा विरोध में थे।

अकाली हुए बेनकाब : चीमा
नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एसजीपीसी चुनाव पर स्टैंड से अकाली फिर बेनकाब हो गए हैं। जब प्रस्ताव पास हुआ तो न वे विरोध कर सके, न समर्थन। उन्होंने खुद स्पीकर से पूछा कि यह स्पष्ट किया जाए कि ये विरोध में हैं या समर्थन में। पर अकाली प्रस्ताव पर पूरी तरह चुप रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed