फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress accepted the resignation of Vinod Sharma: Tanwar

कांग्रेस से विनोद शर्मा का इस्तीफा मंजूर: तंवर

Sat, 19 Apr 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Apr 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
Congress accepted the resignation of Vinod Sharma: Tanwar

अंबाला शहर के कांग्रेस विधायक विनोद शर्मा का कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा स्वीकार हो गया है। यह जानकारी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने शनिवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों के साथ बात करते हुए दी।

विज्ञापन


तंवर ने कहा कि विनोद शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा था। गांधी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। जब तंवर से पूछा गया कि विनोद शर्मा विधानसभा में अब तक कांग्रेस के विधायक कैसे हैं तो उन्होंने कहा कि यह तकनीकी मामला है और विनोद शर्मा के विधायक बने रहने या न रहने का फैसला मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा या सरकार को करना है। संगठन के तौर पर विनोद शर्मा आज की तारीख में कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा कि कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कोई भी व्यक्ति उस पार्टी का विधायक नहीं रह सकता। दलबदल कानून के तहत वह अयोग्य हो जाता है तो तंवर ने कहा कि यह तकनीकी बात मुख्यमंत्री को देखनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed