{"_id":"5ff501a2300aee7f7dcba6493d1e8001","slug":"conflits-in-betwee-chandigarh-bjp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ भाजपा में फिर सामने आए मतभेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ भाजपा में फिर सामने आए मतभेद
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 25 May 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा को शहर में 15 सालों बाद ऐतिहासिक जीत मिली और पार्टी ने अपना सांसद बनाया। इस जीत के बाद भी नेताओं के सुर आपस में नहीं मिल रहे हैं। नेताओं में अभी से मतभेद शुरू हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ इसी कारण भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सत्यपाल जैन पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को चुनाव के बाद पहली बार पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई। यूटी गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक में भी जैन नहीं पहुंचे। बैठक में सांसद किरण खेर, पार्टी प्रभारी आरती मेहरा, प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान पार्टी प्रभारी आरती मेहरा ने कई बार जैन को फोन किया, लेकिन उन्होंने उठाया नहीं। इसके अलावा उन्हें मैसेज भी किया गया। इस बारे में सत्यपाल जैन ने कहा कि शनिवार को पीयू में लॉ फैकल्टी की मीटिंग थी, जिस कारण वह कोर कमेटी की बैठक में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार को सेक्टर-32 में भाजपा के धन्यवाद समारोह में भी जैन नहीं पहुंचे थे। ध्यान रहे कि चुनाव से पहले लोकसभा सीट की टिकट को लेकर पार्टी के नेताओं में आपसी गुटबाजी खूब देखने को मिली थी।
सत्यपाल जैन, हरमोहन धवन और संजय टंडन तीनों नेताओं ने टिकट के लिए खूब जोर अजमाइश की थी, लेकिन पार्टी हाईकमान ने बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर पर भरोसा जताया।
अगली कार्यकारिणी पर चर्चा
कोर कमेटी की बैठक में पार्टी की अगली कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा हुई। इस दौरान लोकसभा चुनाव के नतीजों पर भी मंथन हुआ और नेताओं व कार्यकर्ताओं के कामकाज की भी समीक्षा की गई।
हमारी यह ड्यूटी है कि सभी को नेताओं को सम्मानपूर्वक कार्यक्रम में बुलाया जाए। आना न आना तो उनके अपने हाथ में हैं।
संजय टंडन, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा
मुझे जानकारी नहीं है कि सत्यपाल जैन बैठक में क्यों नहीं आए। मैंने तो उन्हें फोन और मैसेज भी किए थे। मैंने अजय जमवाल को कहा कि वे इस बारे में सत्यपाल जैन से बात करें।
आरती मेहरा, प्रभारी, भाजपा