फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   conflict situations between HSGMC and SGPC

HSGMC और SGPC वर्करों ने गुरुद्वारे में संभाला मोर्चा

Sun, 03 Aug 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Sun, 03 Aug 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
conflict situations between HSGMC and SGPC

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में में ऐतिहासिक छठी पातशाही गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर शहर के मुख्य मार्ग पर रविवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के वर्करों ने डेरा जमा लिया।

विज्ञापन


वहीं पंजाब से एसजीपीसी ने टास्क फोर्स के सदस्यों को तीन बसों के जरिए गुरुद्वारें में पहुंचा दिया है, जिसके चलते इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इधर, पुलिस और प्रशासन भी दोनों गुटों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

विज्ञापन

तीन बसों में SGPC के टास्क फोर्स पहुंचे

conflict situations between HSGMC and SGPC

रविवार को तीन बजे जैसे ही टास्क फोर्स की तीन बसों ने गुरुद्वारे में प्रवेश किया। बाहर मोर्चे पर बैठे एचएसजीएमसी के समर्थक भड़क गए। पुलिस ने मुश्किल से टकराव के हालात पर काबू पाया।

इस दौरान पुलिस की ओर से लगाए बैरियर भी गिर गए। मोर्चे पर बैठे एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने पुलिस-प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि छठी पातशाही गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में पंजाब से टास्क फोर्स तैनात की गई है।

उसे एक घंटे के भीतर बाहर निकाला जाए। प्रशासन ने टास्क फोर्स को तो बाहर नहीं निकाला, बल्कि गुरुद्वारे के 200 मीटर के दायरे में जगह-जगह बैरियर लगा दिए।

सीएम और राज्यपाल से मिलेगा शिष्टमंडल

conflict situations between HSGMC and SGPC

एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि एचएसजीपीसी शांतिपूर्वक गुरुद्वारा साहिबान की सेवा संभालना चाहती है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी जब तक यह प्रबंध उनके हवाले नहीं करेगी, तब तक सिख संगत का मोर्चा जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि एचएसजीपीसी का 11 सदस्यीय शिष्टमंडल सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलेगा और उन्हें सारे हालात से अवगत कराएगा।

झींडा ने एसजीपीसी पर आरोप लगाया कि पंजाब से सशस्त्र टास्क फोर्स गुरुघरों में भेजकर गुरुद्वारा साहिबान की मर्यादा को ठेस पहुंचाई जा रही है।

विज्ञापन

जत्थेदारों ने लहराए तलवार-तमंचे

conflict situations between HSGMC and SGPC

एचएसजीएमसी के समर्थन में भी कुछ जत्थेदार पंजाब से कुरुक्षेत्र पहुंचे। इनमें पंजाब के मानसा से जत्थेदार बलदेव सिंह, 96 करोड़ी बुढ़ा दल के जत्थेदार बाबा सुरजीत सिंह, पंजाब बुढलाडा सर्कल के जत्थेदार बाबा गुरबख्श सिंह एवं लाभ सिंह ने तड़के उठते ही तलवारें लहराईं और तमंचे घुमाए। इन्होंने कहा कि बादल सरकार ने पंजाब के कुछ अपराधिक तत्वों को हरियाणा के गुरुद्वारों में दिहाड़ी पर भेजा हैं।

शनिवार को छठी पातशाही की सेवा लेने के लिए एचएसजीएमसी की ओर से मोर्चा लगाने के बाद एसजीपीसी अमृतसर ने पंजाब से गाड़ियां भरकर टास्कफोर्स कुरुक्षेत्र छठी पातशाही गुरुद्वारे में भेजी। रविवार को जब यह टास्कफोर्स छठी पातशाही के पिछले गेट से एंट्री कर रही थी तो एचएसजीएमसी के मोर्चे पर बैठी संगत से टकराव के हालात बन गए। लेकिन मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने तत्काल हालात को नियंत्रित कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed