फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Conflict between police and farmers in Haryana

हरियाणा में पुलिस और किसानों में टकराव, पंजाब में भी जारी है समर्थन और विरोध की सियासत

Sun, 03 Jan 2021 02:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/करनाल/रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/करनाल/रोहतक Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Jan 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
Conflict between police and farmers in Haryana
लुधियाना में तैनात पुलिसकर्मी... - फोटो : amar ujala

कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच पंजाब और हरियाणा में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को हरियाणा के कैथल में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और विधायक लीलाराम के आवास पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान राज्यमंत्री के आवास पर पुलिस से धक्कामुक्की के बीच किसानों ने ट्रैक्टर चलाकर बैरिकेड तोड़ दिए। इस दौरान पुलिसकर्मी और अन्य लोग चपेट में आने से बाल-बाल बचे। हंगामे के बीच एसडीएम और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी किसानों को शांत कराया। इससे पूर्व विधायक लीलाराम के आवास पर भी किसानों ने प्रदर्शन किया। इस बीच कर्मचारी संघ के एक नेता को विधायक का एजेंट कहने पर कुछ प्रदर्शनकारी भड़क गये और आपस में ही भिड़ने लगे। कर्मचारी और किसान नेताओं ने उन्हें समझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन


इधर, पंजाब में कृषि कानूनों के समर्थन में भाजपा के चल रहे कार्यक्रमों का विरोध जारी है। लुधियाना में शनिवार को कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर भाजपा की आयोजित रैली का निहंगों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान माहौल बेहद तनाव पूर्ण हो गया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को किसान समर्थक निहंगों को हिरासत में लेना पड़ा। साथ ही किसान समर्थक प्रदीप सिंह और हरप्रीत सिंह मक्खू को साथियों सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया। भाजपा ने रोष रैली अन्य शहरों में भी आयोजित किए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

दूसरी ओर करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत और यमुनानगर में शनिवार को भी टोल फ्री कर किसानों का धरना जारी रहा। करनाल के बसताड़ा टोल पर पूर्व कांग्रेसी और वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने पहुंचकर किसान आंदोलन का समर्थन किया और केंद्र सरकार से तीन कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू पर मुकदमा दर्ज करने के लिए भाजपा जारी रखेगी रैलियां
पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि किसानों की आड़ में कुछ शरारती लोग फायदा उठाकर माहौल खराब कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती पर पंजाब भर में 31 स्थानों पर हमले हुए। सांसद रवनीत बिट्टू भड़काऊ बयान देकर माहौल खराब कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही उन्होंने पंजाब पुलिस पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सांसद के खिलाफ पंजाब भर में उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इधर भाजपा के विरोध प्रदर्शन को लेकर सांसद रवनीत बिट्टू ने भाजपा नेताओं के धरने को लेकर अपने आवास पर उनके लिए गद्दे और हीटर लगा दिए। कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए पंजाब खेत मजदूर यूनियन व ग्रामीण डॉक्टर यूनियन ने शनिवार को मुक्तसर के भागसर में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। 

टीकरी बॉर्डर से लौटे किसान कश्मीर लाल की मौत
टीकरी बॉर्डर स्थित धरनास्थल से लौटे किसान कश्मीर लाल (67) की शुक्रवार की रात मौत हो गई है। उन्हें 31 दिसंबर को सीने में दर्द होने पर बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में जांच कराने के बाद जलालाबाद स्थित घर भेज दिया गया था। कश्मीर के भाई बलदेव राज (60) की 13 नवंबर को गांव माहमूजोइयां टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में मौत हो गई थी। दोनों भाइयों का परिवार दिल्ली में धरना दे रहा है। अब तक जलालाबाद में तीन किसानों की धरनास्थल पर मौत हो चुकी है।

दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुए किसान
दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों की मदद के लिए पंजाब से लगातार गांवों और शहरों से जत्थेबंदियों का जाना जारी है। शनिवार को मोहाली के अलग-अलग गांवों से किसान बुजुर्ग महिलाएं व बच्चे दिल्ली के लिए रवाना हुए। दूसरी ओर मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन ने शनिवार को दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों के लिए जरूरत का सामान भेजा।

सरकार से बातचीत व आंदोलन की बन रही रणनीति, एक किसान मिला बेहोश
रोहतक। किसान संगठन सरकार से बातचीत व आंदोलन को तेज करने की एक साथ रणनीति बना रहे हैं। ताकि मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को तेज किया जा सके। वहीं कुंडली बॉर्डर पर ठंड के कारण एक किसान बेहोश मिला। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।


टीकरी बॉर्डर पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला 
दिल्ली के टीकरी बॉर्डर से पंजाब के किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। 500 से अधिक ट्रैक्टरों के काफिले के साथ किसानों ने झज्जर शहर के बीच से होते हुए रेवाड़ी की तरफ कूच किया। शहर में करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं नेशनल हाइवे 71 पर स्थित डीघल टोल प्लाजा पर 9वें दिन भी टोल फ्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed