फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Confirmed ticket two hours late, so let's compensation

मुआवजा देगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानिए क्यों

Sat, 08 Feb 2014 02:10 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Feb 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
Confirmed ticket two hours late, so let's compensation
दो घंटे तक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टिकट कंफर्म कराने के लिए परेशान होने पर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम ने इसे सेवा में कोताही माना है।
विज्ञापन


उपभोक्ता फोरम ने आदेश दिया है कि री-शिड्यूलिंग फीस लौटाने के अलावा 30 हजार रुपये बतौर मुआवजा और पांच हजार रुपये मुकदमे का खर्च अदा करें।

यह आदेश उपभोक्ता फोरम एक के अध्यक्ष पीएल आहूजा, सदस्य रजिंदर सिंह गिल और सुरजीत कौर ने दिया। इस मामले में दूसरे पक्ष मॉनसून ट्रैवल्स के पेश नहीं होने पर फोरम ने एकतरफा (एक्सपार्टी) फैसला करार दिया।

यह था मामला  
शिकायतकर्ता रविंदर पाल सिंह ने मॉनसून ट्रैवल्स से मलेशिया एयरलाइंस की एक अगस्त 2012 को दो कंफर्म एयर टिकट खरीदीं। यह दिल्ली से सिडनी और 26 अप्रैल 2013 को रिटर्न स्वयं और पत्नी इंद्रजीत कौर के लिए थीं।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने एक लाख 44 हजार 481 रुपये अदा किए। उन्हें उस समय खासी परेशानी हुई जब वे एक अगस्त 2012 को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और पता चला कि उनके नाम से कोई टिकट बुक ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्रैवल कंपनी को फोन पर सूचना दी। मॉनसून ट्रैवल्स ने दो घंटे के बाद उनका टिकट कंफर्म किया। इस दौरान उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि टिकट री-शिडयूलिंग पर 3100 रुपये चार्ज किए गए। लौटते समय भी उनके टिकट दो घंटे के बाद कंफर्म हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed