फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Conference will add a new chapter in the development of Punjab: Sukhbir

पंजाब के विकास में नया अध्याय जोड़ेगा निवेशक सम्मेलन : सुखबीर

Mon, 09 Dec 2013 01:51 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Mon, 09 Dec 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
Conference will add a new chapter in the development of Punjab: Sukhbir
प्रोग्रेसिव पंजाब इनवेस्टमेंट समिट राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में तेजी लाएगा। इससे पंजाब में व्यापारिक गतिविधि बहुत आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


मोहाली के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में रविवार को समिट की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इससे पंजाब के निवेश क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ेगा।

इस सम्मेलन में शामिल हो रहे उद्योगपतियों के बारे में डिप्टी सीएम ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी, आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और सीईओ एलएन मित्तल, आईटीसी के चेयरमैन वाईसी देवेश्वर, फोर्टिस हेल्थ केयर लि. के एक्सक्यूटिव चेयरमैन मालविंदर सिंह, बायोकॉन लि. के चेयरमैन और एमडी किरण मजूमदार शाह, वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एसपी ओसवाल, हीरो मोटोकॉर्प के संयुक्त एमडी सुनील कांत मुंजाल, जीवीके के चेयरमैन और एमडी जीवीके रेड्डी, टाटा मोटर्स के उपचेयरमैन रविकांत, रामबर्ग इंडिया प्राइवेट लि. के मुख्य और सीइओ ईराराम बर्ग, रैनबैक्सी के सीइओ और एमडी अरुण साहनी और एडलैब्स के प्रमोटर मनमोहन शेट्टी आदि उद्योगपति शामिल होंगे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने बताया इस सम्मेलन से उत्तरी भारत में पंजाब को सूचना टेक्नोलॉजी का केंद्र बनने में बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, हाऊसिंग, बॉयोमास, हेल्थ केयर, एग्रो और फूड प्रोसेसिंग सहित शेष क्षेत्रों को भी बहुत ज्यादा उत्साह मिलेगा, क्योंकि इन क्षेत्रों के उद्यमियों ने पंजाब में निवेश करने के लिए दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed