{"_id":"6a67c2536ed24d33ac07ad94","slug":"condition-of-patient-who-jumped-from-pgi-trauma-center-remains-critical-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1081460-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई ट्रामा सेंटर से छलांग लगाने वाले मरीज की हालत अब भी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई ट्रामा सेंटर से छलांग लगाने वाले मरीज की हालत अब भी गंभीर
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के ट्रामा सेंटर की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाने वाले मरीज की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मरीज का उपचार ट्रामा सेंटर के आईसीयू में किया जा रहा है जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।
घटना के बाद मरीज को गंभीर चोटों के साथ तत्काल इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार मरीज की स्थिति अभी नाजुक है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। रविवार की शाम मरीज ने ट्रामा सेंटर की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी थी, जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया था। सुरक्षा कर्मियों और चिकित्सा टीम ने तुरंत उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पीजीआई प्रशासन की ओर से मरीज के उपचार के लिए सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, घटना के बाद ट्रामा सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।