फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Computerised Reservation Centre of Chandigarh Railway Station is Closed after 10 employee tests Corona Positive

घोर लापरवाही :  पांच दिन तक संक्रमित कर्मचारी करते रहे आरक्षण, जानकारी के बाद कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र बंद 

Sat, 10 Apr 2021 10:22 AM IST
निवेदिता वर्मा दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़
दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Apr 2021 10:22 AM IST
सार

  • चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सामने आई अधिकारियों की लापरवाही 
  • टिकट बुक और रद्द कराने आए लोग संक्रमण के दायरे में

विज्ञापन
Computerised Reservation Centre of Chandigarh Railway Station is Closed after 10 employee tests Corona Positive
चंडीगढ़ में आरक्षण केंद्र के बाहर लगे नोटिस को पढ़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र के 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस जानकारी के बाद शुक्रवार को इसे रविवार तक बंद कर दिया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि इन कर्मचारियों के संक्रमित होने की जानकारी रेलवे के आला अधिकारियों को चार-पांच दिन पहले ही हो गई थी। इसके बाद भी केंद्र को सैनिटाइज नहीं करवाया गया। 

विज्ञापन


अब अधिकारियों को सैनिटाइजेशन की याद आई है। इसलिए पूरे एरिया को सील कर आरक्षण केंद्र के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। स्टेशन पहुंचे यात्रियों का कहना था कि रेलवे के अफसरों की लापरवाही के कारण कितने ही लोग अब संक्रमण के दायरे में हैं। यदि जानकारी मिलते ही इसे बंद करा दिया जाता तो संक्रमण की चेन बनने से रुक सकती थी। 

विज्ञापन

यात्री हो रहे परेशान

पंचकूला की ओर वाला केंद्र खोल देना चाहिए था
टिकट रद्द कराने आए तो पता चला तीन दिन के लिए कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र बंद है। पंचकूला की तरफ गए तो वह भी बंद था। यदि चंडीगढ़ वाला केंद्र संक्रमण के चलते बंद किया है तो पंचकूला की ओर वाला केंद्र खोल देना चाहिए था। ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं होती। -विपिन और सुनीता, निवासी सेक्टर 41 चंडीगढ़

गुजरात जाना था, टिकट बुक नहीं हुआ
दिल्ली से शनिवार को गुजरात जाना था, इसलिए टिकट बुकिंग के लिए आए थे। बुकिंग काउंटर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है कि 11 अप्रैल तक चंडीगढ़ की तरफ का कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र बंद रहेगा। रेलवे को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। -विनोद कुमार और राजेंद्र

लखनऊ जाना है, अब बताइए क्या करूं
मुंबई से चंडीगढ़ आ रहा हूं। यहां से लखनऊ जाना है, टिकट के लिए आया तो पता चला कि तीन दिन के लिए टिकट बुकिंग बंद है। अब समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करूं। इतना बड़ा रेलवे स्टेशन है, यहां टिकट बुकिंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। -राकेश

लोगों की परेशानी भी समझनी चाहिए
इलाहाबाद जाने के लिए टिकट बुकिंग कराने आया था, यहां आने के बाद पता चला कि कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं, इसलिए बुकिंग काउंटर बंद है। चंडीगढ़ की तरफ टिकट बुकिंग काउंटर बंद है, तो पंचकूला की तरफ खुलना चाहिए। लोगों की परेशानी भी समझनी चाहिए। -भूपेंद्र सिंह

रेलवे स्टेशन का कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र 9 से 11 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। क्योंकि यहां के कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सैनिटाइजेशन के बाद 12 अप्रैल से आरक्षण केंद्र खोल दिया जाएगा। कर्मचारियों के संक्रमित होने का हमें भी चार पांच दिन पहले ही पता चला था। -जेपी सिंह अधीक्षक, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed