{"_id":"607d81f38ebc3ed1fd083166","slug":"complete-lockdown-can-imposed-in-chandigarh-mohali-and-panchkula-on-ram-navami","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण को रोकने की कोशिश : मोहाली में रामनवमी पर लॉकडाउन, चंडीगढ़ और पंचकूला प्रशासन जल्द लेगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण को रोकने की कोशिश : मोहाली में रामनवमी पर लॉकडाउन, चंडीगढ़ और पंचकूला प्रशासन जल्द लेगा फैसला
Mon, 19 Apr 2021 06:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 19 Apr 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
रामनवमी पर चंडीगढ़ में लगेगा लॉकडाउन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए यूटी प्रशासन वीकेंड लॉकडाउन के बाद अब बुधवार को ट्राइसिटी में लॉकडाउन लगाने जा रहा है। इसके लिए प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने पंजाब व हरियाणा के मुख्य सचिव से बात की है और ट्राइसिटी में एक साथ लॉकडाउन लगाने की मंजूरी मांगी है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोहाली में लॉकडाउन लगाने की मंजूरी दे दी है। पंचकूला के जवाब का इंतजार है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि रामनवमी के मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। ऐसे में कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। शहर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए ही चंडीगढ़ प्रशासन ने ट्राइसिटी लॉकडाउन लगाने का सुझाव दोनों राज्यों को भेजा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा में बढ़ेगी सख्ती : अनिल विज बोले- अभी लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं, कुंभ से आने वालों की होगी जांच
विज्ञापन
प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा की तरफ से भेजे गए संदेश में मोहाली और पंचकूला में भी बुधवार को चंडीगढ़ के साथ लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की गई है। इस पर पंजाब के मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से चर्चा की, जिसके बाद सीएम ने मोहाली में बुधवार को लॉकडाउन लगाने की मंजूरी दे दी। हालांकि अभी तक पंचकूला की तरफ से जवाब नहीं आया है।
प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्य सचिव से बात की है, ताकि बुधवार को एक साथ ट्राइसिटी में लॉकडाउन लगाया जा सके। हालांकि चंडीगढ़ के बारे में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर मंगलवार को आखिरी फैसला लेंगे। परिदा ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए यह सख्ती जरूरी है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में पाबंदी : रात्रि कर्फ्यू का समय एक घंटा बढ़ा, विवाह हो या अंतिम संस्कार सिर्फ 20 लोग होंगे शामिल