फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Complaints related to PPP will have to be resolved by eight.

Chandigarh News: आठ तक करना होगा पीपीपी से संबंधित शिकायतों का समाधान

Fri, 05 Jul 2024 06:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
Complaints related to PPP will have to be resolved by eight.
डीसी व एडीसी को दिए निर्देश जारी, नौ से सीएम करेंगे समीक्षा
विज्ञापन

चंडीगढ़। जिला मुख्यालय पर लगाए जा रहे समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से संबंधित आई सभी शिकायतों का समाधान आठ जुलाई तक करना होगा। नौ जुलाई को सीएम नायब सिंह सैनी व्यक्तिगत तौर पर समाधान शिविरों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने सभी डीसी व एडीसी को निर्देश दिए कि प्रतिदिन सुबह नौ से 11 बजे तक आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों के कार्यक्रमों का सख्ती से पालन किया जाए। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इन शिविरों की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न जिलों और उपमंडलों में इन समाधान शिविरों की गतिविधियों की निगरानी के लिए सचिवालय में एक वीडियो वॉल भी स्थापित की जाएगी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को नीतिगत मामलों से संबंधित शिकायतों का विवरण निगरानी एवं समन्वय की विशेष सचिव डॉ. प्रियंका सोनी को भेजने के भी निर्देश दिए। इससे मुख्यालय में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी, ताकि इन मुद्दों का समय पर और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, समाधान प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी चंद्रशेखर खरे, निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ की संयुक्त सचिव मीनाक्षी राज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed