फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Complaint file against Aam Aadmi Party leader HS Phoolka in Amritsar

अमृतसर ब्लास्टः सेना प्रमुख पर विवादित बयान देने वाले 'आप' नेता फुलका के खिलाफ शिकायत दर्ज

Tue, 20 Nov 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब) Updated Tue, 20 Nov 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Complaint file against Aam Aadmi Party leader HS Phoolka in Amritsar
एचएस फुलका

अमृतसर के गांव अदलीवाल के निरंकारी भवन पर हुए आतंकी हमले के बाद आप के विधायक एचएस फुलका द्वारा आर्मी चीफ पर की गई टिप्पणी के विरुद्ध विधायक डॉ. राजकुमार ने थाना कैंटोनमेंट में शिकायत दर्ज करवाई है। उनके साथ विधायक सुनील दत्ती और इंदरबीर सिंह बुलारिया भी थे।

विज्ञापन


शिकायत में कहा गया कि फुलका का बयान भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने वाला है। फुलका की सोच देश विरोधी रही है। इन नेताओं ने फुलका के बयान की एक सीडी भी पुलिस को सौंपी। विधायकों ने कहा कि फुलका के विरुद्ध धारा 124 के तहत मामला दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन


ये दिया था बयान-
अमृतसर बम हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा दे चुके एडवोकेट एचएस फूलका ने कहा था कि रविवार को गांव अदलीवाल में निरंकारी भवन में हमले की घटना ने मौड़ मंडी ब्लास्ट की याद ताजा कर दी है, जिसे डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने ही किया था। फूलका यहां तक कह गए कि हो सकता है आर्मी चीफ बिपिन रावत ने अपनी बात को सच साबित करने के लिए खुद ही धमाका कराया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

3 नवंबर को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने एक सेमिनार में कहा था कि पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं और अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो बहुत देर हो जाएगी।

वह भारत में आंतरिक सुरक्षा की बदलती रूपरेखा रुझान और प्रतिक्रियाएं विषय पर आयोजित एक सेमिनार में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, रक्षा विशेषज्ञों, सरकार के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब शांतिपूर्ण रहा है, लेकिन इन बाहरी संबंधों के कारण राज्य में उग्रवाद को फिर से पैदा करने के प्रयास किये जा रहे हैं। हमें सावधान रहना होगा। इसके बाद विपिन रावत पठानकोट सेना के कार्यक्रम में पहुंचे और अपने बयान को फिर दोहराया था।

फूलका ने बयान पर जताया खेद 
आप विधायक एचएस फूलका ने अमृतसर में रविवार को निरंकारी सत्संग के दौरान हुए आतंकी हमले में आर्मी चीफ बिपिन रावत के खिलाफ बयान पर खेद जताया है। फूलका ने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने कहा कि आप मेरे बयान का पूरा वीडियो देखिए। मेरा बयान कांग्रेस के खिलाफ था, न कि सेना प्रमुख के खिलाफ। 

उन्होंने कहा कि यह एक अनजान बयान है लेकिन फिर भी मुझे खेद है। फूलका ने आतंकी हमले के लिए सेनाध्यक्ष बिपिन रावत को जिम्मेदार बताते हुए कहा था कि सेनाध्यक्ष ने पंजाब आकर कहा था कि राज्य पर आतंकी हमले का खतरा है और हो सकता है कि उन्होंने ही अपने लोगों से ब्लास्ट करवाया हो ताकि उनका बयान गलत साबित ना हो जाए। वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि एचएस फुलका ने अपने बयान पर खेद जताया है और उन्हें इस तरह अचानक दे दी गई टिप्पणी के लिए बदनाम नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed