{"_id":"6ad91645e4ecb5b67d07ef07","slug":"competition-for-the-best-ramlila-performances-begins-today-results-tomorrow-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-1156258-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रामलीलाओं के श्रेष्ठ मंचन की प्रतियोगिता आज से, परिणाम कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रामलीलाओं के श्रेष्ठ मंचन की प्रतियोगिता आज से, परिणाम कल
विज्ञापन
रामलीलाओं के श्रेष्ठ मंचन की प्रतियोगिता आज से, परिणाम कलअभिनय, निर्देशन, संगीत और ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कमेटियां होंगी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। शहर में रामलीलाओं के बेहतरीन मंचन को सम्मानित करने के लिए चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा की ओर से 22 और 23 अक्तूबर को विशेष प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें शहर की विभिन्न रामलीला कमेटियों के श्रेष्ठ दृश्यों का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रतियोगिता के परिणाम 23 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।
श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी के सभापति एवं चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा के चेयरमैन भूपिंदर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता सेक्टर-46 स्थित श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी के मंच पर होगी। इसमें शहर के प्रतिष्ठित लोग निर्णायक मंडल की भूमिका निभाएंगे। निर्णायक रामलीलाओं के मंचन, अभिनय, निर्देशन, संगीत और ध्वनि सहित विभिन्न पहलुओं का आकलन करेंगे।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अभिनय, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ ध्वनि एवं संगीत जैसी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कमेटियों को सम्मानित किया जाएगा। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर पहले तीन स्थान हासिल करने वाली रामलीला कमेटियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन दोनों दिन रात आठ बजे से 12 बजे तक होगा। महासभा की ओर से 23 अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।