फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ctu_election_president_chandigarh

कौन बनेगा सीटीयू का अध्यक्ष, फैसला 3 को

Fri, 29 Nov 2013 09:22 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Nov 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
ctu_election_president_chandigarh
सीटीयू में चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां कर्मचारियों को रिझाने की तमाम कोशिशें कर रही हैं।
विज्ञापन


अगले महीने दो और तीन दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिए सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। इस बार चुनाव में तीन पार्टियां आमने-सामने हैं।

अध्यक्ष पद के लिए मोहर सिंह, भूपिंदर सिंह और विजय सैणी में मुकाबला है। दो दिसंबर को सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक मतदान होगा।

अगले दिन 3 दिसंबर को सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे मतदान होगा। 3 दिसंबर को ही मतगणना के बाद चुनाव के परिणाम घोषित हो जाएंगे।

पैनल-2 ने की गेट रैली

पिछले दो चुनावों में लगातार जीत दर्ज करती आ रहा भूपिंदर सिंह का दल इस बार हैट्रिक करने की कोशिश में है। भूपिंदर दो साल से लगातार यूनियन के अध्यक्ष बनते आ रहे हैं।


वीरवार को सेक्टर-25 स्थित वर्कशॉप में उसके पैनल ने कर्मचारियों के साथ गेट रैली की। शुक्रवार को पैनल नंबर-3 की गेट रैली होगी। इसमें विजय कुमार सैनी अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ गर्वनमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन
अध्यक्ष- मोहर सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- चरनजीत सिंह ढींढसा
महासचिव- जसवंत सिंह
कोषाध्यक्ष- संतोख सिंह

सीटीयू वर्कर्स यूनियन
अध्यक्ष- भूपिंदर सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- सतिंदर सिंह
महासचिव- रंजीत सिंह हंस
कोषाध्यक्ष- जतिंदर पाल सिंह

सीटीयू गर्वनमेंट इंप्लाइज यूनियन
अध्यक्ष-विजय कुमार सैणी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- शमशेर सिंह
महासचिव- कलम सिंह
कोषाध्यक्ष- देशराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed