फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Compensation given for crops damaged due to unseasonal rains and storm in Punjab from Abohar

Punjab: सीएम मान ने किसानों को बांटे चेक, कहा- 20 दिनो में पीड़ितों को पहली बार मिला मुआवजा

Thu, 13 Apr 2023 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 10:45 AM IST
सार

पंजाब में इस साल 34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की गई थी लेकिन मार्च माह के दौरान बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के कारण करीब 15.34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसल खराब हो गई है। खराब हुई फसलों के लिए पंजाब सरकार ने मुआवजे का एलान किया है।

विज्ञापन
Compensation given for crops damaged due to unseasonal rains and storm in Punjab from Abohar
सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को स्थानीय नई अनाज मंडी में बरसात और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को चेक सौंपे। उन्होंने सबसे पहले गांव बकैनवाला में चक्रवाती तूफान के कारण मकानों को हुए नुकसान के लिए छह लोगों को प्रति पीड़ित एक लाख 20 हजार रुपये मुआवजा राशि बांटी। इस मौके पर फाजिल्का के विधायक नरिंद्र सवना, जलालाबाद के विधायक गोल्डी कंबोज, श्री मुक्तसर के विधायक काका बराड़ और लंबी के विधायक गुरमीत सिंह खुडिया मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गत दिनों गांव बकैनवाला में आए चक्रवाती तूफान के चलते पिछले 25 सालों से लगे पुराने बाग उखड़ गए और लोगो की फसलों व मकानों को भारी नुकसान पहुंचा। इस घटना के दो दिन बाद ही उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया तो देखा कि गेहूं की फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। इस पर उन्होंने अधिकारियों की मीटिंग बुलाई और अधिकारियों से शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्रों की स्पेशल गिरदावरी का आदेश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 20 दिनों के अपने वादे के अनुसार मुआवजा राशि देनी शुरू कर दी है। बैसाखी के दिन से सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि बांटने की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा से जिन लोगों के घर टूट गए हैं, उनको 1 लाख 20 हजार रुपये जारी किए गए हैं। सीएम मान ने कहा कि सहकारी बैंकों की लिमिट को भरने में भी इस बार छूट दी गई है। वितरित की गई राशि के बारे में उन्होंने बताया कि जिला फाजिल्का के 362 गांवों में 12 करोड़ 94 लाख 79 हजार 600 का एस्टीमेट बनाया गया जिसमें से गुरुवार को पहले दिन छह करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं और प्रभावित किसानों के खातों में डाल दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed