{"_id":"7e36cb9d7871049884d4901813afc007","slug":"company-supervisor-fell-in-ghaghar-river-due-to-foot-slipping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर स्लिप होने से घग्गर में गिरा सुपरवाइजर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर स्लिप होने से घग्गर में गिरा सुपरवाइजर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
Updated Mon, 09 Nov 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
पत्थरों की ढलान से सुपरवाइजर का पैर स्लिप हो गया और वह घग्गर में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अंबाला-कालका रेल लाइन पर गांव भांखरपुर के पास बने पुल पर हुआ। मृतक का नाम बनूड़ निवासी सुपरवाइजर बलविंद्र खान (25) बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, सुपरवाइजर बीती रात भांखरपुर नदी में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की सुपरविजन करने जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस हवलदार रणजीत सिंह ने बताया बलविंद्र खान उर्फ बब्बू (25) पुत्र दिलवर खान निवासी गांव खासपुर बनूड़ डेराबस्सी के नजदीक एक कंपनी में बतौर सुपरवाइजर कार्य कर रहा था। कंपनी की ओर से घग्घर नदी पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
बीती रात बलविंद्र निर्माण कार्य देखने के लिए साइट पर पहुंचा। उसने मोटरसाइकिल नदी के बाहर खड़ा कर नीचे जाने लगा। इसी दौरान पत्थरों की ढलान पर उसका पैर फिसल गया और वह लुढ़कता हुआ नीचे जा गिरा। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके घायल होने के बारे में किसी को पता नहीं चला। सुबह रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी मिली। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रेलवे पुलिस के अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह करीब पौने दस बजे एक शव पड़े होने की सूचना मिली। पहली नजर में पुलिस को हत्या का मामला लग रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस के एसएचओ हरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गहनता से जांच की तो सामने आया कि युवक की मौत पत्थरों की ढलान पर स्लिप होने के कारण हुई है।
पुलिस ने मृतक के पिता दिलवर खान के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया है।