फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   community center, mayor arun sood, chandigarh administration, chandigarh

चंडीगढ़ में कम्युनिटी सेंटर के उद्घाटन पत्र से मेयर का नाम गायब

Sat, 02 Apr 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Apr 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
community center, mayor arun sood, chandigarh administration, chandigarh
मेयर अरूण सूद - फोटो : file photo
चंडीगढ़ में सेक्टर-40 के नए एसी कम्यूनिटी सेंटर का उद्घाटन शनिवार को होगा। उसके लिए जो निमंत्रण कार्ड प्रिंट करवाए गए हैं उसमे मेयर अरुण सूद का नाम शामिल नहीं है और न ही मेयर इस उद्घाटन में शामिल होंगे। उद्घाटन नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था करेंगे। यह इस साल का पहला उद्घाटन है।
विज्ञापन


मालूम हो कि हाल ही में मेयर अरुण सूद ने सेक्टर-40 में नई डिस्पेंसरी के निर्माण संबंधी प्रस्ताव सदन में आने से रोका था लेकिन कांग्रेस के हंगामे के बाद जब यह प्रस्ताव लाया गया तो भाजपा से उसे पास नहीं होने दिया। सूत्रों का कहना है कि भाजपा चाहती थी कि इस नए बने सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन मेयर अरुण सूद करें, लेकिन कांग्रेस और वार्ड पार्षद गुरबख्श रावत इसके लिए तैयार नहीं थीं।
विज्ञापन


जब से अरुण सूद मेयर बने हैं तब से उनके हाथ से भी कोई शहर में नए काम का उद्घाटन नहीं हुआ है। सामुदायिक केंद्र के उद्घाटन के लिए जो निमंत्रण कार्ड प्रिंट करवाए गए हैं, उनमे चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद और एसई एनपी शर्मा और वार्ड पार्षद गुरबख्श रावत का नाम शामिल है। उधर, कांग्रेस का कहना है कि अपने वार्ड में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तय करने का अधिकार वार्ड पार्षद के पास होता है। उक्त सामुदायिक केंद्र की पूरी रेनोवेशन नए सिरे से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक केंद्र की क्या है खासियत
  • सामुदायिक केंद्र की बाहर की दीवार को पूरा चाकलेटी रंग की टाइल से सजाया गया है
  • सामुदायिक केंद्र पूरी तरह से एसी है
  • दूल्हे और दूल्हन के कमरे पूरी तरह से फर्निश हैं
  • दो अलग से टायलेट के साथ साथ किचन, पेंट्री, टैरेस, मीटिंग लाउंज, जिम और लाइब्रेरी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed