{"_id":"57930eca4f1c1b7a41c4cb7e","slug":"community-center-community-center-inaugration-chandigarh-nagar-nigam-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक केंद्रों का उद्घाटन, लोगों के विरोध के बाद बस्सी का यूटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक केंद्रों का उद्घाटन, लोगों के विरोध के बाद बस्सी का यूटर्न
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Jul 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मेयर अरुण सूद अपने टीम सदस्यों के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-18 और 19 के नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र के उद्घाटन मामले में लोगों के विरोध के बाद बस्सी ने यूटर्न ले लिया। अब केंद्रों का उद्घाटन मेयर अरुण सूद करेंगे। पार्टी पदाधिकारी और रेजिडेंट्स के विरोध के कारण कांग्रेस पार्षद मुकेश बस्सी ने अब इस पर सहमति जता दी है। 30 जुलाई को सेक्टर-18 और 31 जुलाई को सेक्टर-19 के कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा।
शुक्रवार को मेयर और कांग्रेस पार्षद मुकेश बस्सी ने मौके का जायजा लेकर उद्घाटन की तारीख तय करने का फैसला लिया था। मेयर अरुण सूद और चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा मौके पर पहुंचे लेकिन कांग्रेस पार्षद गैरहाजिर रहे। इस दौरान वहां रेजिडेंट्स और सीनियर सिटीजन ने मुकेश बस्सी के खिलाफ नारेबाजी भी की। रेजिडेंट्स ने मेयर से कहा कि वह वार्ड पार्षद की मौजूदगी में उद्घाटन नहीं करवाना चाहते हैं। चुनाव के बाद पार्षद बस्सी वार्ड में दिखाई नहीं दिए।
कांग्रेस पार्टी का आदेश था कि मेयर से वार्ड पार्षद अपने इलाकों में विकास कार्यों का उद्घाटन नहीं करवाएंगे। वह पार्टी का आदेश मान रहे थे। लेकिन कांग्रेस के पदाधिकारी ही जब पार्टी का निर्णय नहीं मान रहे हैं तो वह क्या कर सकते हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ही मेयर से कम्युनिटी सेंटरों का उद्घाटन करवाना चाहते है। ऐसे में मैं भी उद्घाटन के लिए मेयर का स्वागत करता हूं। समारोह में आने का निर्णय बाद में करूंगा।
विज्ञापन
- मुकेश बस्सी, कांग्रेस पार्षद
मैं शुक्रवार को कम्युनिटी सेंटर का जायजा लेने गया था। वहां पर सीनियर सिटीजन और कुछ निवासियों ने कांग्रेस पार्षद के खिलाफ रोष जाहिर किया। लोगों की मांग पर 30 जुलाई को सेक्टर-18 और अगले दिन सेक्टर-19 के सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्षद मुकेश बस्सी को भी बुलाया जाएगा।
- अरुण सूद, मेयर
मुझे मामले की जानकारी नहीं है। बस्सी से बात करके ही वह कुछ कह सकता हूं।
- प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष
मेरा पार्षद से कोई विरोध नहीं है। एरिया के सीनियर सीनियर सिटीजन और रेजिडेंट्स ने बैठक कर निर्णय लिया है कि वह वार्ड पार्षद से सामुदायिक केंद्रों का उद्घाटन नहीं करवाना चाहते।
- सुनील चोपड़ा, अध्यक्ष, सेक्टर-18 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन