{"_id":"cb131c17317aa6bb3da04e9f71e13d76","slug":"commotion-on-coarseness-of-guru-granth-sahib-in-pu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में रखे गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में रखे गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Sep 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित एसी जोशी लाइब्रेरी के बाहर वीरवार को कुछ सिख स्टूडेंट ने हंगामा कर दिया। स्टूडेंट ने लाइब्रेरी के अंदर रखे पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी किए जाने को लेकर रोष जताया।
विज्ञापन
स्टूडेंट ने कहा कि ग्रंथ साहिब को नियमों के तहत मान सम्मान नहीं दिया जा रहा। ग्रंथ साहिब को रखने के लिए जगह भी सही नहीं है। स्टूडेंट ग्रंथ साहिब को कैंपस स्थित गुरुद्वारा साहिब में ले जाने पर अड़ गए।
विज्ञापन
मामला इतना बढ़ गया की पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर को भी घटना स्थल पर पहुंचना पड़ा। काफी विरोध के बाद कुलपति ने शाम तक मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया। शाम करीब 6 बजे गुरु ग्रंथ साहिब को कैंपस स्थित गुरु द्वारा में ला जाया गया।
विज्ञापन
पीयू लाइब्रेरी में ग्रंथ साहिब को रखने के लिए पर्याप्त जगह तैयार करने पर ही वापिस लाया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पीयू के पंजाबी, सिख स्टडीज और अन्य विभागों के सिख स्टूडेंट शामिल थे।